{"_id":"605030ab8ebc3edb54646a18","slug":"20-companies-applied-for-selection-process-of-companies-for-meditech-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिटेक पार्क के लिए कंपनियों के चयन की प्रक्रिया शुरू, 20 कंपनियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिटेक पार्क के लिए कंपनियों के चयन की प्रक्रिया शुरू, 20 कंपनियों ने किया आवेदन
Tue, 16 Mar 2021 09:44 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 16 Mar 2021 09:44 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सा
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंटर फॉर एक्सीलेंस के तहत मेडिकल क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत मेडिकल पार्क के लिए 20 कंपनियों ने आवेदन किया है। पहले चरण में इनमें से 10 कंपनियों का चयन होगा। इसके लिए विभिन्न मानकों पर उन्हें परखा जा रहा है। चयनित कंपनियों के स्टार्टअप को 25 लाख रुपये मदद मिलेगी। हर माह 10 हजार रुपये दिया जाएगा।
मेडिकल पार्क शुरू करने की जिम्मेदारी सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया को सौंपी गई है। एसजीपीजीआई में स्थापित होने वाले इस पार्क में तैयार उपकरणों का ट्रायल भी संस्थान करेगा। इसे लेकर एसजीपीजीआई और एसटीपीआई के बीच एमओयू हो चुका है। एसटीपीआई के संयुक्त निदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि पांच साल में 50 कंपनियों को मेडिटेक पार्क से जोड़कर स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा।
एसजीपीजीआई ने उपलब्ध कराई जगह
एमओयू के तहत एसजीपीजीआई ने सेंट्रल लाइब्रेरी में करीब 1800 वर्ग फीट की जगह उपलब्ध करा दिया है। यहां निर्माण कार्य शुरू हो गया है। छोटे-छोटे केबिन बनाकर कंपनियों को उपलब्ध कराया जाएगा। करीब 22 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में 10 करोड़ यूपी सरकार, छह करोड़ आंध्र प्रदेश मेडिटेक, तीन करोड़ एसटीपीआई और तीन करोड मेइट्स कंपनी लगाएगी। यह प्रोजेक्ट 5 साल का है।