फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   20 airlines cancelled due to lack of passengers

नहीं मिल रहे यात्री, 20 उड़ानें निरस्त

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
20 airlines cancelled due to lack of passengers
लखनऊ। कम यात्री मिलने से बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट पर 20 उड़ानें निरस्त रहीं। इनमें दिल्ली, बंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद आदि की फ्लाइटें थीं। खास बात यह है कि संचालन शुरू होने के करीब तीन हफ्ते बाद भी एयरलाइंस को यात्री नहीं मिल रहे हैं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर घरेलू विमानों का संचालन 25 मई से शुरू हो चुका है। शुरुआत में यात्रियों की संख्या कम थी। एयरलाइंस इस उम्मीद में थीं कि धीरे-धीरे यात्रियों में कोरोना को लेकर डर कम होगा और रौनक लटेगी, लेकिन संक्रमण कम न होने से तीन सप्ताह बाद भी वही स्थिति है। 180 की क्षमता वाले विमानों में 25-30 यात्री ही सफर कर रहे हैं। लिहाजा नुकसान से बचने के लिए कंपनियों को आए दिन उड़ानें निरस्त करनी पड़ रही हैं। बुधवार को 20 उड़ानें निरस्त रहीं और केवल 22 विमानों का ही संचालन हुआ। इनमें भी यात्रियों की संख्या कम ही थी। रद्द की गईं फ्लाइटें 6ई 5318 लखनऊ-मुंबई, जी8.188 दिल्ली-लखनऊ, जी8.175 लखनऊ-दिल्ली, जी8.808 बंगलुरु-लखनऊ, जी8.806 लखनऊ-बंगलुरु , 6ई 6446, मुम्बई-लखनऊ, जी8.397 लखनऊ-मुंबई, जी8.306 मुंबई-लखनऊ, जी8.808 दिल्ली-लखनऊ, जी8.396 लखनऊ-मुंबई, जी8.269 लखनऊ-दिल्ली, जी8.307 लखनऊ-मुंबई, 6ई 142 लखनऊ-अहमदाबाद, 6ई 244 अहमदाबाद-लखनऊ, जी8.110 लखनऊ-अहमदाबाद, यूके0642 लखनऊ-दिल्ली, यूके642 दिल्ली- लखनऊ, 6ई 943 दिल्ली-लखनऊ, 6ई 588 देहरादून-लखनऊ, 6ई 268 दिल्ली-लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed