लड़की के घर में ही घुसकर किया रेप, छिपाई घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलरामपुर जिले में रेप का करीब एक सप्ताह पुराना मामला सामने आया है। एक युवक ने घर में घुसकर लड़की के साथ रेप किया। घर वालों ने लोकलाज के डर से पहले घटना को छिपाया लेकिन अब उन्होंने पुलिस में उस कथित आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
मामला 29 अप्रैल का है। घर में अकेली पाकर गांव के ही युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया है। मां के घर आने पर किशोरी ने आपबीती बताई। घटना दोपहर बाद 3 बजे दिन की है।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
उतरौला कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि विगत 29 अप्रैल को उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया तथा नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।
जरुरी काम से घर के बाहर गई मां जब वापसी लौटी तो पीड़िता ने मां को घटना की जानकारी दी। लोकलाज के भय से परिजन तीन दिनों तक मामले को दबाये रहे। रविवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची मां ने बेटी से आरोपी के खिलाफ तहरीर दिलाई।
कोतवाल राज कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक फहीम के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
अपहरण कर किशोरी से गैंगरेप
रेप के ही एक और अन्य मामले में बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात दो युवकों ने एक किशोरी को उसके घर से अगवा कर उसके साथ दुराचार किया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले को मारपीट से जुड़ा होना बताया जा रहा है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
थाना टिकैनतगर क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय एक किशोरी रविवार की रात अपने घर में अकेली थी किशोरी के परिवारीजन खेत में काम करने गए हुए थे। इस बीच घर में किशोरी को अकेला जानकर गांव के ही रहने वाले दो युवक दिलीप व फूलचंद किशोरी के घर पहुंचे व उसे घमका कर जबरन पास ही एक घर में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया।
पीड़िता ने किसी तरह आरोपियों के चुंगल से छूटने के बाद घर आई और खेत से लौटे अपने परिवारीजनों को आप बीती बताई। उधर दोनों युवक घटना के बाद भाग गए। जिसके बाद सोमवार को थाने जाकर मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल करने के बाद इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता ने आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है।
प्रभारी थानाध्यक्ष गया प्रसाद वर्मा का कहना है कि मामला मारपीट से जुड़ा है जिसमें दुराचार करने का आरोप लगाया गया है। कहा पुलिस ने इस मामले में दुराचार व अपहरण का मामला दर्ज किया है।
एसओ का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल करने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने का प्रयास किया जा रहा है और किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।