फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2 gangrape in up

गैंगरेप और दुष्कर्म की घटनाओं से दहला यूपी

Wed, 28 Jan 2015 01:50 PM IST
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
2 gangrape in up

ईंट भट्ठे पर काम करने वाली तीन महिलाओं से मंगलवार को गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। भट्ठा मालिक और ठेकेदार ने बदनामी का हवाला देकर बात को दबाने की बात कही। बाद में महिलाओं ने शहजादनगर थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

विज्ञापन


इसके बाद वे एसपी से मिलने पहुंची। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एसपी के आदेश पर महिला थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की शिकायत महिला आयोग में भी की गई है।
विज्ञापन


खजुरिया थाना क्षेत्र की तीन महिलाएं यहां भट्ठे पर रहकर मजदूरी करतीं हैं। मंगलवार को तीनों एसपी से मिलीं, जहां उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि वह ढाई माह पहले भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए परिवार समेत आई थीं। 19 जनवरी की रात में तुमड़िया गांव के तीन युवक उनकी झोपड़ी में घुस आए, जहां युवकों ने उनके साथ गैंगरेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोप

2 gangrape in up

बहराइच जिले फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव का युवक बहला फुसलाकर क्षेत्र के ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के आवास पर ले गया।  वहां पर दोनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद दूसरे दिन युवक किशोरी को लेकर बहराइच चला गया। वहां उसे चार दिन रखा। किसी तरह युवक के चंगुल से छूटी किशोरी ने थाने पहुंचकर व्यथा सुनाई। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर मंगलवार को किशोरी ने एसपी के सामने हाजिर होकर आपबीती बताई है। एसपी ने इस मामले में थानाध्यक्ष को जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।

फखरपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी का गांव निवासी मनीष नामक युवक साल भर से शारीरिक उत्पीड़न कर रहा है। किशोरी का कहना है कि 17 जनवरी को शाम सात बजे के आसपास वह दवा लेने के लिए घर से निकली थी। तभी फखरपुर बाजार में मनीष उसे मिल गया। बहला फुसलाकर मनीष बाजार में स्थित एक ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी के आवास पर ले गया। वहां पर सेक्रेटरी के साथ ग्राम प्रधान भी मौजूद थे। दोनों ने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया।

दो और दुष्कर्म की भी घटनाएं

2 gangrape in up

गैंगरेप के अलावा प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कम उम्र की लड़कियों के साथ दुष्कर्म की भी घटनाएं सामने आईं हैं। गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बालिका के घरवालों ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़ित का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। हालांकि अब तक रिपोर्ट नहीं मिल पाई है।

एक और मामले में श्रावस्ती जिले के एक गांव के बाहर एक युवक ने गांव की ही एक चार वर्षीय बालिका से दुराचार किया। बालिका की चीख पर खेत में काम कर रहे किसानों ने युवक को दबोच लिया। गंभीर हालत में बालिका को जिला चिकित्सालय बहराइच में भर्ती कराया गया। इकौना पुलिस ने युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इकौना थानाक्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय एक बालिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव का ही एक बीस वर्षीय युवक उसे बहला फुसलाकर गांव के बाहर खेत में बुला ले गया और उससे दुराचार किया। बालिका की चीख सुन आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने युवक को घेर कर दबोच लिया।

घटना की जानकारी पीड़ितों के परिवारीजनों द्वारा इकौना पुलिस को दी गई। वहीं गंभीर हालत में पुलिस ने बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed