{"_id":"6219c02df0abbb6d2b072346","slug":"2-4-kg-gold-recovered-from-five-smugglers-on-lucknow-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: एयरपोर्ट पर पांच तस्करों से 2.4 किलो सोना पकड़ा, बुरादे में जेली मिलाकर बना दिया था पेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: एयरपोर्ट पर पांच तस्करों से 2.4 किलो सोना पकड़ा, बुरादे में जेली मिलाकर बना दिया था पेस्ट
Sat, 26 Feb 2022 11:22 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:22 AM IST
सार
कस्टम विभाग की टीम ने लखनऊ एयरपोर्ट पर पांच तस्करों के पास से 2.4 किलो सोना बरामद किया है। इसकी कीमत 1.31 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने दुबई से पहुंचे पांच तस्करों को गिरफ्तार कर 2.49 किलो सोना बरामद किया। इसकी कीमत 1.31 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
कस्टम कमिश्नर वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पांचों तस्कर दुबई की फ्लाइट एफ जेड 433 से आए थे। शक होने पर पहले तीन लोगों को एयरपोर्ट पर रोककर पूछताछ की गई। इनसे सोना बरामद हुआ। तस्करों ने सोने के बुरादे में जेली मिलाकर पेस्ट बना लिया था। इसके बाद इसे पैंट में कमर की ओर भीतर से सिल दिया था।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि इनके अलावा दो और यात्री दुबई से सोना लेकर आए हैं। फिर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। इनसे भी सोना बरामद हुआ। यह सोना अमौसी एयरपोर्ट के बाहर किसी को देना था। तस्करों के पकड़े जाने के बाद सोना लेने आए लोग भी रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन