फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   2,049 new patients of corona in UP, focus sampling to stop second wave of corona from today

यूपी में कोरोना के 2,049 नए मरीज, कोरोना की सेकेंड वेव रोकने के लिए आज से फोकस सैम्पलिंग

Wed, 28 Oct 2020 07:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Oct 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
2,049 new patients of corona in UP, focus sampling to stop second wave of corona from today
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : amar ujala
प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 2,049 नए मरीज मिले हैं। जबकि 2,742 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही वर्तमान में प्रदेश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 93.18 प्रतिशत हो गया है। वहीं, बीते 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत हुई। पिछली बार मृतकों की यह संख्या नौ जुलाई को थी। इससे प्रदेश में कोरोना से जान गवांने वालों की संख्या बढ़कर 6,958 हो गई है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय केस की संख्या 25,487 रह गई हैं। यह संख्या 17 सितंबर के पीक से 42,748 केस कम है। यानी अब तक करीब 63 प्रतिशत सक्रिय केस कम हो चुके हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण की सेकेंड वेव को रोकने के लिए 29 अक्तूबर से फोकस सैम्पलिंग का विशेष अभियान चलेगा। 16 दिन तक चलने वाले इस अभियान में दुकानों, रेस्टोरेंट, ब्यूटी पार्लर, धर्म स्थलों के लोगों के नमूने लिए जाएंगे। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसी तरह का एक अभियान जून में भी स्वास्थ्य विभाग ने चलाया था।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले इस अभियान में ऐसे लोगों के नमूने लेने का लक्ष्य बनाया गया है, जो लोगों के ज्यादा संपर्क में आते हैं। इसका उद्देश्य यह है कि इन लोगों में कोरोना संक्रमण हो तो पता चल जाए और उसे अन्य लोगों में फैलने से रोका जा सके। फोकस सैम्पलिंग से संक्रमित लोगों को बाजार से हटाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पड़ोस के राज्यों व कई देशों में कोरोन संक्रमण दोबारा फैल रहा है। वहां मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यूपी में कोरोना के केस ज्यादा न बढ़े, इसलिए ऐसे लोग जो लोगों से ज्यादा मिलते जुलते हैं, विशेष रणनीति बनाकर उनके जांच करने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि जून माह में भी इसी तरह समाज के अलग-अलग कामगार वर्ग के नमूने लेकर संक्रमण के फैलने के बारे में पता लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह लिए जाएंगे नमूने

29 अक्तूबर को टैम्पो, थ्री व्हीलर्स, रिक्शा चालक, 30 अक्तूबर को को मेहंदी व ब्यूटी पार्लर, 31 अक्तूबर को मिठाई की दुकानों में, 01 नंवबर को रेस्टोरेंट, 02 नवंबर को धर्म स्थलों, 03 नवंबर को मॉल और वहां के सिक्योरिटी गार्ड, 04 नवंबर को गाडियों व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों मे, 05 नवंबर को पटरी दुकानदारों, 06 को पटाखा बाजार, सब्जी व फल बेचने वालों, 07 नवंबर को धर्म स्थलों, 08 नवंबर को मिठाई की दुकानों, 09 नवंबर पटरी दुकानदार, दीया, गिफ्ट बेचने वालों, 10 नवंबर को फिर से पटाखा बाजार, फल व सब्जी विक्रेताओं, 11 नवंबर को मॉल कर्मियों व सिक्योरिटी स्टाफ व 12 नवंबर को इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार, गाडिय़ों के शोरूम कर्मियों के नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed