फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   196 corona positive found in lucknow

लखनऊः चार मरीजों की मौत, 196 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

Tue, 14 Jul 2020 10:34 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 Jul 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
196 corona positive found in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
लखनऊ में सोमवार को चार मरीजों की मौत हो गई, वहीं 196 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कृष्णानगर निवासी 69 वर्षीय वृद्ध को 11 जुलाई को केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम से उनकी मौत हो गई। इसी तरह बुखार से पीड़ित पारा के 50 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


लोहिया संस्थान में सप्ताह भर पहले भर्ती कराए गए अंबेडकर नगर निवासी 40 साल के युवक की रविवार देर रात मौत हो गई। वह फेफड़े के गंभीर संक्रमण से ग्रसित था। उधर, प्रसाद इंस्टीट्यूट में भर्ती मरीज की मौत हो गई। सेना के 21 जवान संक्रमित मिले। इनकी कुल संख्या 54 हो गई है।
विज्ञापन


केजीएमयू का कर्मचारी, जिला कारागार के दो लोग पॉजिटिव निकले। इंजीनियर के पॉजिटिव निकलने पर नगर निगम का जोन चार ऑफिस सील कर दिया गया। जोन एक का ऑफिस कर विभाग में तैनात लिपिक के संक्रमित निकलने से बंद कर दिया गया। उधर, कैंप में निगम कर्मचारियों, अधिकारियों ने कोरोना जांच कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मिले पॉजिटिव

महानगर में 6, इंदिरानगर में 12, मोहनलालगंज में 3, अंसल में 1, माल एवेन्यू में एक, आलमबाग में 2, अलीगंज व बंगला बाजार में एक-एक, बंथरा में 2, माल में 2, हजरतगंज में 1, रायबरेली रोड में 2, चिनहट में 2, बाजारखाला में 3, गोमतीनगर में 6, दुबग्गा व कुर्सी रोड में एक-एक, मोहनलालगंज में 3, मोहिनीपुरवा में एक, वजीरगंज में एक, चौक में दो, मॉडल हाउस में एक, राजाजीपुरम में 2, आशियाना में 1, कैसरबाग में 2, बीकेटी में1, आर्यानगर में 2, काकोरी-पानदरीबा में एक-एक, ओमेक्स में एक, सदर में एक, कृष्णानगर में एक, सीतापुर रोड में एक मरीज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed