{"_id":"5bc779debdec226993577df3","slug":"191539799518-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुड़िला बाजार में व्यापारी को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुड़िला बाजार में व्यापारी को गोली मारी, गंभीर
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुड़िला बाजार में व्यापारी को गोली मारी, गंभीर
सुल्तानपुर। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुड़िला बाजार में बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार रात एक व्यापारी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को सीएचसी कादीपुर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मुड़िला कस्बा निवासी अंकित मोदनवाल (20) पुत्र रामबली बुधवार रात आठ बजे अपनी दुकान बंद करके बाजार में पानी-पूरी खा रहा था। इसी बीच दो बाइक पर सवार पांच युवक मौके पर पहुंचे। उनमें से एक युवक ने पहुंचते ही अंकित को गोली मार दी।
गोली अंकित की बाईं जांघ में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। गोली मारने के बाद आरोपी युवक असलहा लहराते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अंकित को सीएचसी कादीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाल अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि, घटना की छानबीन की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना की वजह अभी तक नहीं पता चल सकी है।