फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Sun, 08 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार
फैजाबाद। खंडासा थाने की पुलिस व स्वाट टीम ने शनिवार को 25 हजार के इनामी अपराधी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से .32 बोर की पिस्टल, तीन कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई है। आरोपी 2016 में सुल्तानपुर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। उस पर फैजाबाद, लखनऊ, सुल्तानपुर जनपद में लूट, वाहन चोरी व अन्य गंभीर वारदातों के 13 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि 25 हजार के इनामी अपराधी विक्रम सिंह निवासी पिपरी गांव थाना हलियापुर जनपद सुल्तानपुर को थाना खंडासा पुलिस व स्वाट टीम ने सुबह करीब चार बजे खंडासा के सतना पुल डबल नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह वर्ष 2016 में पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। बताया कि गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर फायर भी किया। उसके पास से चोरी की बाइक, .32 बोर की पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए गए। बताया कि आरोपी पर थाना खंडासा, पटरंगा समेत सुल्तानपुर व लखनऊ में 13 केस दर्ज हैं। वह वर्ष 2014 में पटरंगा थाना क्षेत्र में हुई 2.70 लाख की लूट का भी आरोपी था। आरोपी की तलाश कई जिलों की पुलिस कर रही थी। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि वारंटियों की धरपकड़ को लेकर शुक्रवार की रात चलाए गए विशेेष अभियान में 46 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed