फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ड्राइविंग में लापरवाही ने ली तीन की जान, एक घायल

ड्राइविंग में लापरवाही ने ली तीन की जान, एक घायल

Tue, 26 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
ड्राइविंग में लापरवाही ने ली तीन की जान, एक घायल
सकरन, सदरपुर व अटरिया में वाहनों की टक्कर से हादसे
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में बीते चौबीस घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हुए ड्राइविंग में लापरवाही के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में एक युवक बाराबंकी जिले का निवासी है। हादसे सकरन, सदरपुर व अटरिया थाना क्षेत्रों में हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र के ग्राम नईबस्ती सलिल नगर निवासी पवन (25) रविवार को अपने मित्र देवां थाना क्षेत्र के ग्राम टाईकलां निवासी हरेंद्र सिंह (22) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर के निकट किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय नागरिक घायलों को लेकर अस्पताल भागे। रास्ते में पवन ने दम तोड़ दिया। घायल हरेंद्र को बाराबंकी जिले के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर निवासी गुड्डू (30) साइकिल से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अटरिया के ग्राम कुंवरपुर के निकट एक कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।

इसी तरह रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम ढफरा निवासी राजू (19) बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम कल्ली के निकट किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय नागरिकों ने उसे सांडा सीएचसी में भर्ती कराया।


यहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed