{"_id":"5b16d7c34f1c1bc96b8b48c8","slug":"191528223683-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा तीन करोड़ से बनेंगे गांजरी इलाके के संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा तीन करोड़ से बनेंगे गांजरी इलाके के संपर्क मार्ग
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक रेउसा की चार सड़कों का विधायक ने किया शिलान्यास
सीतापुर। गांजरी इलाके के कच्चे संपर्क मार्ग अब डामरीकृत होंगे। यह आवागमन के लिए बेहतर बनाए जाएंगे। यह सब सेवता विधायक के प्रयास से हुआ है। करीब सवा तीन करोड़ की लागत से चार सड़कें बनवाई जाएगी। इससे करीब 50 गांव के करीब चालीस हजार लोगों को फायदा होगा।
मंगलवार को विधायक ज्ञान तिवारी ने पूजा अर्चन करके सड़कों का शिलान्यास किया। रेउसा विकासखंड बाढ़ग्रस्त व बहुत ही पिछड़ा इलाका है। यहां के अधिकांश गांवों में कच्चे संपर्क मार्ग बने हुए हैं। इन पर निकलना ग्रामीणों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।
इसको लेकर ग्रामीणों ने विधायक से शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने सड़क बनवाने का भरोसा दिया था। साथ ही उन्होंने रेउसा की ग्राम पंचायत इस्माइलपुर, सरैंया, छतौना, घेवड़ा व नकहा-करौना में डामरीकृत सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराया था।
विज्ञापन
मंगलवार को उनके द्वारा प्रस्तावित किए गए डामरीकृत सड़कों का कार्य जमीनी पर उतर आया। विधायक ने पूजा अर्चन कर यहां की सड़कों की आधारशिला रखी। यह सड़कें बहुत ही जल्द बनकर तैयार हो जाएगी।
सीएम के जन्मदिन पर दिया तोहफा
सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने क्षेत्र की जनता को सड़कों का तोहफा दिया है। विधायक ने कहा कि यह वह सड़के हैं जो वर्षों से विकास की राह देख रही थीं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से आग्रह करके इन सड़कों को मंजूरी दिलाई।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की विकास पहली प्राथमिकता में है। सेवता विस क्षेत्र विकास के नाम पर काफी पिछड़ा हुआ है। यहां पेयजल, स्कूल, स्वास्थ्य, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की अत्यधिक आवश्यकता है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्रा, प्रधान अशोक वाजपेई, निर्मल मिश्रा मौजूद रहे।
लगातार होते रहेंगे विकास कार्य
केंद्र व प्रदेश सरकार के विशेष सहयोग से विधानसभा में जमकर विकास कार्य हो रहे है। विकास की यह गंगा लगातार बहती रहेगी। जब तक सभी समस्याएं दूर नहीं हो जाती हैं।
-ज्ञान तिवारी, सेवता विधायक