फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   एनटीपीसी में 1.85 करोड़ का गबन

एनटीपीसी में 1.85 करोड़ का गबन

Thu, 17 May 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी में 1.85 करोड़ का गबन
फरायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार के स्टोर से लाखों रुपये का कॉपर गायब होने के मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। स्टोर से 22 कॉपर निर्मित स्टाटर वाइडिंग बार गायब हुई हैं, जिनकी कुल कीमत एक करोड़ 85 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है। यह स्टाटर वाइडिंग टर्बोनेटर जनरेटर का स्पेयर पार्ट है। सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने बुधवार को एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ मामले की जांच की। स्टोर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक एलडी सिंह ने ऊंचाहार थाने में अज्ञात के खिलाफ गबन की एफआईआर लिखाई है। पुलिस जांच करके यह पता लगा रही है कि स्टाटर वाइडिंग गायब होने में किसका हाथ है। इस घटना से सीआईएसएफ की सुरक्षा संदेह के दायरे में है।
विज्ञापन

एनटीपीसी ऊंचाहार के सेंट्रल स्टोर में लाखों रुपये का कॉपर रखा था। इसी स्टोर से मंगलवार को लाखों रुपये का कॉपर गायब होने की बात सामने आई थी। घटना उजागर होने के बाद सीओ विनीत सिंह, एसओ धनंजय सिंह सुबह एनटीपीसी पहुंचे और एनटीपीसी अधिकारियों की मौजूदगी में जांच की। अधिकारियों ने स्टोर का मुआयना किया, जहां कॉपर रखा जाता था। सीआईएसएफ के कुछ जवानों व स्टोर विभाग में तैनात कर्मियों से भी इस बाबत पूछताछ की गई। इसके बाद स्टोर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक एलडी सिंह ने मामले की तहरीर थाने में दी। तहरीर में कहा गया है कि ओपेन यार्ड तीन के शेड संख्या एक से चार की जांच की गई। सारे शेड के सभी लॉक सील पाए गए। जांच के दौरान शेड नंबर दो में एक लकड़ी का बॉक्स खुला पाया गया। उसके आसपास उक्त सामान से संबंधित पैकिंग मैटेरियल बिखरा पड़ा था। बॉक्स खोलने के बाद पता चला कि स्टोर रिकॉर्ड के अनुसार बॉक्स में कॉपर निर्मित 24 स्टाटर वाइडिंग, जो कि टर्बोनेटर जनरेटर का एक स्पेयर पार्ट है। इसमें से मात्र दो स्टाटर वाइडिंग मिले। शेष 22 स्टाटर वाइडिंग गायब हैं। एक स्टाटर वाइडिंग की कीमत आठ लाख 45 हजार रुपये है। इस तरह एक करोड़ 85 लाख 90 हजार कीमत की स्टाटर वाइडिंग गायब हैं। मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। साथ ही किसी उच्च स्तरीय अधिकारी से मामले की जांच की जाए। सीओ ने बताया कि वरिष्ठ प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात में धारा 409 के तहत गबन का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में 22 स्टाटर वाइडिंग गायब मिली हैं। मामले में जांच के बाद जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


तहरीर में इसका भी किया गया जिक्र
थाने में दी गई तहरीर में यह भी जिक्र किया गया है कि 14 मई को सुबह 10.30 बजे सीआईएसएफ प्रभारी कद्वारा सेंट्रल स्टोर्स के प्रभारी को दूरभाष के माध्यम से सूचित किया कि विगत रात्रि लगभग करीब 1.30 बजे स्क्रैप यार्ड की चारदीवारी के पास 15 पीस कॉपर से निर्मित क्षतिग्रस्त स्टाटर वाइडिंग बार का अंश बरामद किया गया, जिसका प्रत्येक का वजन लगभग 20 किलो है। सीआईएसएफ के अनुसार इस माल को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाहर निकाला जा रहा था, लेकिन 14 मई को चेक करते समय स्टोर्स पीटीएल डयूटी पर तैनात सीआईएसएफ बल के आवाज देने के बाद सभी अज्ञात व्यक्ति सामान छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीपीसी ऊंचाहार में 1.85 करोड़ की 22 स्टाटर वाइडिंग बार गायब होने की बात सामने आई है। स्टोर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक की तहरीर पर गबन की एर्फआईआर थाने में दर्ज करा दी गई है। जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-शिवहरि मीणा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed