फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 15 May 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
रायबरेली। कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने महंगाई, भ्रष्टाचार और बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। सभी ने समस्याओं के निस्तारण की मांग की। कहा कि जनता, किसान और बेरोजगार मूलभूत सुविधाओं के लिए भटक रहा हैं। अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

तिलक भवन में सोमवार को कांग्रेसी एकत्र हुए और यहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल ने कहा की मोदी सरकार महंगाई को नहीं रोक पा रही है। भ्रष्टाचार मिटाना, महंगाई पर अंकुश लगाना, कानून व्यवस्था दुरुस्त रखना, व्यापार के अवसर प्रदान करना, दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देना, आर्थिक सुधार की नीतियों को लागू करना, महिला सुरक्षा, किसानों की फ सलों का उचित मूल्य दिलाने आदि मूलभूत सुविधाओं को दूर करने का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। शहर अध्यक्ष सईदुल हसन ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव से पहले किए वादों को अब तक पूरा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता आशीष द्विवेदी ने कहा की प्रदेश में कानून-व्यवस्था ताक पर है। आए दिन हो रहे अपराध हत्या, लूट, छिनैती, बलात्कार कानून-व्यवस्था का माखौल उड़ाते हैं। चारों ओर आमजन, व्यापारी लूटा व मारा जा रहा है। उपाध्यक्ष पंकज सोनकर व प्रकाश मुरारका ने शिक्षा क्षेत्र की खामियों पर सवाल उठाते हुए कहा की सरकार शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास नाकाफ ी हैं। धीरज श्रीवास्तव ने कहा की भाजपा सरकार के सत्तासीन होने के उपरांत से दवाओं के मूल्यों में भारी इजाफा हुआ है। विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, रोहित सिंह, अजीत सिंह आदि ने भी जनता की समस्याओं को लेकर मोदी और योगी सरकार को कोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed