{"_id":"5ad624d44f1c1b85028b5155","slug":"191523983572-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे के बल पर रिटायर्ड शिक्षक से पौने दो लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहे के बल पर रिटायर्ड शिक्षक से पौने दो लाख लूटे
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असलहे के बल पर रिटायर्ड शिक्षक से पौने दो लाख लूटे
अंबेडकरनगर। अकबरपुर थाना अंतर्गत सम्मोपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सेवानिवृत्त शिक्षक से असलहे के बल पर पौने दो लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए जलालपुर की ओर भाग गए।
दिनदहाड़े हुई लूट से मौके पर हड़कंप मच गया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
अकबरपुर थाना अंतर्गत सम्मोपुर सिझौली निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामकेवल यादव मंगलवार दोपहर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शहजादपुर शाखा पहुंचे। वहां से पौने दो लाख रुपये निकालकर रामकेवल ने झोले में रखे और साइकिल से घर जाने लगे।
विज्ञापन
बताया जाता है कि, जब वह अकबरपुर जलालपुर मार्ग पर गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते एक बदमाश ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया, जबकि दूसरे ने उन पर असलहा तान दिया और जमकर पीटने के साथ ही झोले में रखे पौने दो लाख रुपये लूट लिए।
इसके बाद पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जलालपुर की ओर भाग गए।
दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। कुछ युवकों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
बाद में पीड़ित ने परिवारीजनों के साथ अकबरपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी एनएन शर्मा ने बताया कि, घटना की जानकारी मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।