फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप

विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप

Tue, 17 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप
विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जैतपुर थाना अंतर्गत वल्लीपुर गांव में एक विवाहिता की दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मृतका के पिता ने पति व ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

जैतपुर थाना अंतर्गत वल्लीपुर गांव निवासी राहुल की पत्नी सीमा (28) की सोमवार देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। उसके पेट में तेज दर्द के साथ ही उल्टियां होने लगीं और कुछ ही देर में वो बेहोश हो गई।
विज्ञापन


ससुराल के लोग सीमा को निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे नगपुर सीएचसी भेज दिया गया। वहां इलाज शुरू हुआ, मगर तबीयत में सुधार की बजाय और बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मंगलवार भोर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने सीमा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इससे पहले कि परिवारीजन सीमा को लेकर ट्रॉमा सेंटर जाते, उसकी जिला अस्पताल में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस बीच सीमा की मौत की जानकारी हुई, तो सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत पीरपुर निवासी पिता पारसनाथ व अन्य परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। पिता ने बताया कि, करीब सात वर्ष पूर्व सीमा का विवाह किया था।

उसके चार वर्षीय पुत्री भी है। ससुराल में दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। सीमा के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। इसी को लेकर ससुरालीजनों ने उसे विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। पारसनाथ ने एसपी से शिकायत करने के साथ ही थाने में तहरीर दी।


उधर, जैतपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed