फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   भ्रष्टाचार में सुल्तानपुर के खाद्य विपणन अधिकारी व निरीक्षक निलंबित

भ्रष्टाचार में सुल्तानपुर के खाद्य विपणन अधिकारी व निरीक्षक निलंबित

Fri, 06 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार में सुल्तानपुर के खाद्य विपणन अधिकारी व निरीक्षक निलंबित
भ्रष्टाचार में सुल्तानपुर के खाद्य विपणन अधिकारी व निरीक्षक निलंबित
विज्ञापन

लखनऊ। खाद्य आयुक्त आलोक कुमार ने सुल्तानपुर में खाद्य विपणन अधिकारी के पद पर तैनात कमलेश सिंह और विपणन निरीक्षक कमलेश चंद्र को अवैध वसूली की शिकायत पर निलंबित कर दिया है। एक ऑडियो क्लिप में दोनों अधिकारियों द्वारा पैसे के लेन-देन की बातचीत होने की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई है। मामले की जांच इलाहाबाद के संभागीय खाद्य नियंत्रक को सौंपी गई है।

यह जानकारी देते हुए खाद्य आयुक्त ने बताया कि पिछले दिनों कमलेश सिंह द्वारा अवैध तरीके से धन मांगने की शिकायत एक ऑडियो क्लिप के साथ मिली थी। जिसकी जांच सुल्तानपुर के डीएम व फैजाबाद के संभागीय खाद्य नियंत्रक द्वारा कराई गई तो पाया गया कि 5 विपणन अधिकारियों व 2 क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों केबीच पैसे के लेन-देन की बातचीत थी। संबंधित सभी अधिकारियों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


जिले के बल्दीराय क्षेत्र के विपणन निरीक्षक कमलेश चंद्र ने अपने बयान में पैसे की लेन-देन की बात की जा रही है और ऑडियो में उनकी और जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह की ही आवाज है। खाद्य आयुक्त ने बताया कि अवैध तरीके से पैसे की लेन-देन के मामले में प्रथम दृष्टया कमलेश सिंह और कमलेश चंद्र को दोषी मानते हुए दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed