{"_id":"5abbdc734f1c1bee298b4683","slug":"191522261107-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही छात्रा को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रही छात्रा को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कब्जे में ली बस
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा को रोडवेज बस ने कुचल दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया है। छात्रा के परिवार का आरोप है कि बस चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।
सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खुरवल निवासी राजू यादव की पुत्री जूली देवी (8) कस्बे के अमर बापू शिक्षा निकेतन में कक्षा दो की छात्रा थी। बुधवार की सुबह वह बस्ता लेकर पैदल ही स्कूल के लिए चल दी। रास्ते में खुरवल के निकट बिसवां-गोड़ैंचा मार्ग पर जा रही एक रोडवेज बस ने छात्रा को टक्कर मार दी।
इसमें छात्रा सड़क पर गिर गई और बस का टायर उसके ऊपर से गुजर गया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसको स्थानीय नागरिकों ने बस समेत ही दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यबली पांडेय ने बताया कि आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं बस को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस चालक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इटदहा निवासी प्रवेश शुक्ला के रूप में हुई है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।