फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नई अंडरग्राउंड लाइन से जुड़े तीन विद्युत उपकेंद्र

नई अंडरग्राउंड लाइन से जुड़े तीन विद्युत उपकेंद्र

Wed, 28 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
नई अंडरग्राउंड लाइन से जुड़े तीन विद्युत उपकेंद्र
गौरीगंज। पावर कॉर्पोरेशन ने जिले के इन्हौना, कठौरा व बाजार शुकुल के तीन विद्युत उपकेंद्रों को 33/11 केवी की नई अंडर ग्राउंड लाइन से जोड़ दिया है। आठ किलोमीटर लंबी इस नई लाइन पर करीब सवा करोड़ रुपये का खर्च आया है। इससे करीब दो लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


जिले के बाजार शुकुल व महोना में स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों को कठौरा (जगदीशपुर) स्थित 132 केवी उपकेंद्र से पावर सप्लाई की व्यवस्था है। दोनों उपकेंद्रों को कठौरा स्थित 132 केवी क्षमता के उपकेंद्र से पावर सप्लाई की जा सके इसके लिए उपरिगामी विद्युत लाइन के अलावा दो किलोमीटर अंडर ग्राउंड केबल डाली गई थी।
विज्ञापन


इस केबल को कठौरा उपकेंद्र से इन्हौंना उपकेंद्र के लिए निकलने वाले 33/11 केवी की लाइन से जोड़ा किया गया था। जगदीशपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र से होकर गुजरने वाली इस अंडर ग्राउंड लाइन में फॉल्ट (विशेषकर गर्मी के मौसम में ओवरलोड होने पर) आने पर तीनों उपकेंद्रों की सप्लाई ठप हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने पिछले दिनों इस रूट पर आठ किलोमीटर लंबी नई अंडर ग्राउंड लाइन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। स्वीकृति मिलने के बाद कॉर्पोरेशन की वर्क्स विंग ने करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से लाइन बिछाने का काम पूरा कर दिया है।


पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता पीके ओझा व अधिशाषी अभियंता एसपी यादव ने बताया कि नई अंडर ग्राउंड लाइन 15 अप्रैल तक वर्किंग स्थिति में आ जाएगी। पुरानी अंडर ग्राउंड लाइन को यथावत रखा जाएगा। इसका उपयोग नई लाइन में फॉल्ट आने की स्थिति में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed