{"_id":"5ab14d214f1c1bb2758b67a8","slug":"191521569057-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी के घर से पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड फौजी के घर से पांच लाख की चोरी
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड फौजी के घर से पांच लाख की चोरी
सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक रिटायर्ड फौजी के घर में घुसे चोर नकदी, गहने समेत करीब पांच लाख रुपये कीमत का सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अजीमाबाद निवासी राम खेलावन रिटायर्ड फौजी हैं। सोमवार रात रामखेलावन व उसका परिवार घर में सो रहा था। देर रात घर में घुसे चोर बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर 54 हजार रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए।
मंगलवार सुबह जब परिवारीजन सोकर उठे तो घर के दरवाजे खुले मिले। सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि, चोर उनके घर से करीब पांच लाख रुपये कीमत का माल समेट ले गए हैं। गृहस्वामी ने महमूदाबाद कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।