फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   समरसता खिचड़ी भोज में उमड़ी भीड़

समरसता खिचड़ी भोज में उमड़ी भीड़

Mon, 22 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
समरसता खिचड़ी भोज में उमड़ी भीड़
सीतापुर। बसंत पंचमी से एक दिन पहले रविवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों व भाजपा की ओर से समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग कर खिचड़ी का आनंद लिया। वक्ताओं ने इसे सामाजिक सौहार्द करार दिया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा शहर के भगत सिंह पार्क लोहारबाग में समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाज में समरसता बनाए रखने व देश को तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे ले जाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि भाजपा हमेशा सामाजिक सौहार्द को कायम रखने की पक्षधर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर पार्टी समाज में जाति-पांति व ऊंच-नीच की भावना को समाप्त करने के लिए इस प्रकार के आयोजन लगातार करती रहती है। नगर विधायक राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जाति व धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने व समाज के विकास की सोच रखती है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, पूर्व सांसद जनार्दन प्रसाद मिश्रा, नगर संयोजक गोविंद भारती, राजेश शुक्ला, प्रतिनिधि विधायक ओम प्रकाश मिश्र, रामेंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार तंबौर इलाके के ग्राम कठूरा में समरसता भोज का आयोजन हुआ, जिसमें सांसद राजेश वर्मा व विधायक सुनील कुमार वर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अचिन मेहरोत्रा, बेहटा प्रमुख प्रतिनिधि अनुपम वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, गौरक्षा समिति विश्व हिंदू परिषद द्वारा शास्त्री नगर स्थित सुभोत्सव पैलेस में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विनोद त्रिपाठी, अनीत मिश्रा, आकाश राय, रमेश त्रिवेदी, डॉ. वीरेंद्र आर्य, सोनिया तिवारी, ममता डोडेजा, राकेश भरद्वाज, गीतू मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार अन्नपूर्णा सेवा संस्थान द्वारा सरोजनी वाटिका पार्क में तहरी भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed