फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   महिलाएं किसी से पीछे नहीं, अपने अधिकारों को जानें

महिलाएं किसी से पीछे नहीं, अपने अधिकारों को जानें

Mon, 11 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
महिलाएं किसी से पीछे नहीं, अपने अधिकारों को जानें
रायबरेली। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत हुए जागरूकता कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और पुलिस कर्मियों का रविवार को सम्मान हुआ। पुलिस कार्यालय स्थित किरण हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी शिवहरि मीणा ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि नारी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम को सफल बनाने में सबका सहयोग रहा, जो अच्छा कदम रहा। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब किसी से पीछे नहीं हैं। बस वे अपने अधिकारों को जानें।
विज्ञापन

स्लोगन प्रतियोगिता में खुशी नंदवानी, शांभवी मिश्रा, आयुष त्रिपाठी, कविता प्रतियोगिता में आकृति सिंह, हिमांशी सिंह, तृप्ति सिंह, निबंध प्रतियोगिता में सविता यादव, गरिमा सिंह, पूजा यादव, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में पल्लवी तिवारी, सोहम द्विवेदी, हेमंत तिवारी अव्वल रहीं। इन सभी को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रुदल यादव, एसजेएस स्कूल की प्रधानाचार्य बीना तिवारी को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा सीओ डलमऊ शैलजा मिश्रा, महिला थानेदार पुष्पा अवस्थी, दरोगा संतोष कुमारी और अर्चना कमल, उर्मिला, सुशीला आदि को भी एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed