फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   19 pilgrims stranded in Iran will reach Lucknow today, happiness in their families

Lucknow News: ईरान में फंसे 19 जायरीन आज पहुंचेंगे लखनऊ, परिजनों में खुशी

Mon, 23 Jun 2025 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
19 pilgrims stranded in Iran will reach Lucknow today, happiness in their families
लखनऊ। ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण चार दिन से मशहद में फंसा लखनऊ से गया 19 जायरीनों का एक और समूह सोमवार सुबह लखनऊ पहुंच जाएगा। यह समूह रविवार करीब छह बजे मशहद से दिल्ली के लिए फ्लाइट से रवाना हुआ।
विज्ञापन

शहर के लब्बैक टूर एंड ट्रैवल्स की ओर से 19 जायरीनों का समूह 27 मई को लखनऊ से जियारत के लिए गया था। इराक और ईरान में जियारत पूरी करने के बाद इस समूह को 18 जून को वतन लौटना था, लेकिन युद्ध के चलते सभी जायरीन कुम पहुंचकर फंस गए। वहां से भारतीय दूतावास के लोग उन्हें चार दिन पहले मशहद ले गए थे।
विज्ञापन

इन जायरीनों को भेजने वाले ट्रैवल एजेंट औरया जफर ने बताया कि इस समूह को रविवार शाम छह बजे मशहद से दिल्ली के लिए रवाना किया गया है। जो देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सोमवार सुबह तक लखनऊ पहुंच जाएगा। इस समूह में अली कमाल, अनाबिया, बाकर, इरफान, कनीज, लाइका, मोहम्मद हुसैन, निघत, रोशन, शाहीन, सबा, सादात, नफीस, सीमा, सकीला, तहरीर फातिमा, रईस, सानिया और जफर शामिल है। इनमें लखनऊ के 17 और हरदोई जिले के दो जायरीन हैं। उन्होंने बताया कि मशहद से रवाना होने से पहले सभी ने अपने परिजनों से बातचीत भी की। इन जायरीनों की वापसी की खबर से उनके परिजनों में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed