{"_id":"3654d144a0c01d2185bb8b37713bf5d1","slug":"19-officers-of-education-deparment-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग में 19 अधिकारी इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग में 19 अधिकारी इधर से उधर
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 02 Aug 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में शुक्रवार को 19 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। अशोक कुमार सिंह को मुरादाबाद का मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) बनाया गया है।
विज्ञापन
विनय कुमार गिल को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक मेरठ/सहारनपुर में तैनाती मिली है।
जबकि पवन कुमार सचान को पाठ्य पुस्तक अधिकारी लखनऊ तबादला हुआ है। सचिव बेसिक एचएल गुप्ता ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
योगेंद्र कुमार सिंह को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक फैजाबाद, विजय प्रकाश सिंह को प्रभारी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक आजमगढ़, गिरिजेश कुमार चौधरी को प्रभारी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक आगरा/अलीगढ़ और जीवेश सिंह को प्रभारी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक झांसी/चित्रकूट बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह रमेश कुमार तिवारी को प्रभारी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक इलाहाबाद, विनोद शर्मा को प्रभारी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक गोरखपुर/बस्ती व सतीश कुमार को प्रभारी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर में तैनाती मिली है।
विज्ञापन
वहीं, कमलेश बाबू को उप प्राचार्य डायट कौशांबी, अशोक कुमार को प्रभारी उप प्राचार्य डायट महाराजगंज, सत्य नारायण को प्रभारी उप प्राचार्य डायट कुशीनगर, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया को प्रभारी उप प्राचार्य डायट कन्नौज, गंगा सिंह को प्रभारी उप प्राचार्य डायट बांदा, निशा अस्थाना को प्रभारी उप प्राचार्य डायट गाजियाबाद, संजय कुमार रस्तोगी को प्रभारी उप प्राचार्य डायट आजमगढ़, अरविंद कुमार द्विवेदी को प्रभारी उप प्राचार्य डायट मैनपुरी व मुनेश कुमार को प्रभारी उप प्राचार्य डायट बलिया में तबादला किया गया है।