फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   188 government and one lakh private vehicles scrap cleared

Lucknow News: 188 सरकारी व एक लाख निजी वाहनों के स्क्रैप को हरीझंडी

Sun, 12 Mar 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
188 government and one lakh private vehicles scrap cleared
रायबरेली। कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद जिले में 15 साल से ज्यादा पुराने 188 सरकारी व एक लाख से अधिक निजी वाहनों को स्क्रैप करने को हरी झंडी मिल गई है। सरकारी वाहनों को पहले ही शासन स्तर से कबाड़ घोषित करके एआरटीओ को सूची उपलब्ध कराई जा चुकी है। एक अप्रैल से इस कैटेगरी की गाड़ियां कबाड़ हो जाएंगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से 15 साल से अधिक उम्र के वाहनों को कबाड़ घोषित करने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। दो माह पहले सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। आगामी एक अप्रैल को 15 साल की उम्र पूरी कर चुके सरकारी वाहनों को कबाड़ घोषित माना गया है। इन वाहनों के संचालन को रोकने के लिए शासन के स्तर से 188 सरकारी वाहनों की सूची एआरटीओ कार्यालय को उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश सरकार की कैबिनेट में स्क्रैप के प्रस्ताव को पास कर दिया गया। इसके बाद जिले में आगामी एक अप्रैल के बाद कबाड़ घोषित वाहनों का एआरटीओ कार्यालय से फिटनेस व अन्य प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा। संबंधित विभागों को कबाड़ वाहनों को स्क्रैप करवाना होगा। नीति के तहत यदि वाहनों को कबाड़ में भेजने के बाद उसकी जगह नई गाड़ी ली जाएगी तो नई गाड़ी पर 25 प्रतिशत तक रोड टैक्स में छूट मिलेगी। करीब एक लाख निजी वाहन भी स्क्रैप की श्रेणी में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 साल पुराने सरकारी व निजी वाहन
वाहन का नाम संख्या
मोटर साइकिल 60
कार 48
सामान वाहन 19
फायर वाहन 03
बस 44
एंबुलेंस 13
ट्रेलर 01
निजी वाहन एक लाख

जिले में 15 साल की उम्र पूरी कर चुके 188 सरकारी वाहनों की सूची मिली है। एक लाख निजी वाहनों की भी उम्र पूरी हो चुकी है। कैबिनेट में प्रस्ताव पास हो गया है। आदेश आते ही नियमानुसार वाहनों को स्क्रैप कराने का काम शुरू किया जाएगा।
मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed