{"_id":"64d69915f59085f0b70d8fd7","slug":"185-lakh-cheated-from-a-girl-lucknow-news-c-13-lko1064-371839-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर युवती से ठगे 1.85 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर युवती से ठगे 1.85 लाख
Sat, 12 Aug 2023 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाज ने इंस्टाग्राम व फेसबुक पर विदेशी बनकर युवती शिल्पी से दोस्ती की। फिर विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर कस्टम ड्यूटी व कई अन्य मद में 1.85 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
वृंदावन योजना सेक्टर 9बी स्थित एल्डिको सौभाग्यम में रहने वाली शिल्पी ने बताया कि कुछ वक्त पहले इंस्टाग्राम व फेसबुक पर जॉर्ज एलेक्स नाम के युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे शिल्पी ने स्वीकार कर लिया। चैटिंग के दौरान दोनों ने अपने नंबर शेयर किए।
व्हाट्सएप पर बात होने लगी। एक दिन एलेक्स ने विदेश से गिफ्ट भेजने की बात कही। शिल्पी ने इनकार किया, लेकिन जालसाज ने दोस्त होने की बात कह भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
कहा कि गिफ्ट भेज दिया है, जल्द ही तुमको मिल जाएगा। शिल्पी के पास एक अंजान कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कस्टम ऑफिसर सुरजीत पाल बताया।
कहा कि आपका विदेश से पार्सल आया है। इसकी कस्टम ड्यूटी देनी होगी। बातों में फंसाकर जालसाज ने एंटी टेररिस्ट सर्टिफिकेट की कॉपी मेल पर भेजी।
फिर तीन बार में 1.85 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा लिए। लगातार मांग बढ़ी तो शिल्पी को संदेह हुआ और क्राइम सेल में शिकायत के साथ केस दर्ज कराया।
इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ने दो खाता नंबर दिए हैं। जिनकी जानकारी बैंक से मांगी गई है।