फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   184 complaints received in all three tehsils, only 24 resolved

Lucknow News: तीनों तहसीलों में आईं 184 शिकायतें, निपटीं सिर्फ 24

Sun, 22 Sep 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 22 Sep 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
184 complaints received in all three tehsils, only 24 resolved
श्रावस्ती। भिनगा, इकौना और जमुनहा तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इकौना तहसील में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने की। यहां एसपी घनश्याम चौरसिया सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में 122 मामले आए। इनमें से सिर्फ 18 मामले मौके पर निस्तारित किए गए। भिनगा में 33 के सापेक्ष चार और जमुनहा में 29 के सापेक्ष मात्र दो ही मामले निस्तारित हो सके।
विज्ञापन

खलिहान की भूमि पर निर्माण रोकने की मांग
भिनगा के ग्राम पतिझिया निवासी त्रिभुवन दत्त ने आरोप लगाया कि गाटा संख्या 611 रकबा 0़1000 हेक्टेयर खलिहान की भूमि है। इस पर पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा है। इससे किसानों को खलिहान रखने में समस्या होगी। इस भूमि पर कई फलदार पेड़ भी लगे हैं, जोकि निर्माण के दौरान काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा कर रहे दबंग
भिनगा के ग्राम पूरेखैरी के पटेल नगर निवासी बालकराम ने गांव के कुछ लोगों पर घर को जाने वाले मार्ग पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि विपक्षी मंदिर और पताका लगाकर रास्ते को संकरा कर चुके हैं। शेष बचे मार्ग पर बाइक खड़ी कर आवागमन बंद कर देते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली की पैमाइश कराने की मांग
भिनगा के पुरानी बाजार निवासी विजय पांडेय ने लोगों पर गली में कब्जा करने का आरोप लगाया है। शर्मा गली से होकर निकले मार्ग पर खड़ंजा लगाया जा रहा है। कब्जा होने से गली में सही ढंग से कार्य नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में पीड़ित ने मार्ग की पैमाइश कराकर कब्जा हटवाने और सही ढंग से कार्य कराने की मांग किया है।

बंदर पकड़ने की मांग
इकौना तहसील क्षेत्र के ग्राम टंडवा महंथ निवासी धर्मचंद्र यादव ने ग्रामीणों को बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है। उन्होंने डीएम को बताया कि बंदरों का झुंड लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहा है। डीएफओ इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed