{"_id":"62d1f2194240e326f70924a3","slug":"1828-km-national-highway-will-be-built-in-up-with-29-thousand-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Highway : यूपी में 29 हजार करोड़ से बनाए जाएंगे 1828 किलोमीटर नेशनल हाइवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Highway : यूपी में 29 हजार करोड़ से बनाए जाएंगे 1828 किलोमीटर नेशनल हाइवे
Sat, 16 Jul 2022 04:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 16 Jul 2022 04:32 AM IST
सार
एनएचएआई ने 662 किलोमीटर लंबे एनएच के लिए 13,325 करोड़ की परियोजना मंजूर की। इस वर्ष 1163 किलोमीटर एनएच की डीपीआर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में 29 हजार करोड़ रुपये की लागत से 1828 किलोमीटर लंबे नेशनल हाइवे बनाए जाएंगे। विभाग की ओर से बीते वर्ष राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को प्रस्तुत 662 किलोमीटर लंबे नेशनल हाइवे निर्माण के लिए 13,325 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर हो चुकी हैं। इस वर्ष 1163 किलोमीटर लंबे नेशनल हाइवे के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को डीपीआर भेजी जाएगी। मंत्रालय ने इसके लिए 15,634 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
लोक भवन में शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी की सौ दिन की उपलब्धियां बताते हुए जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश 11.590 किलोमीटर लंबे 89 राष्ट्रीय राजमार्ग है। बीते वर्ष 1720 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को पूर्ण किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मथुरा वृन्दावन क्षेत्र में 2500 करोड़ की लागत से बृज 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए डीपीआर कंसलटेंट का चयन हो चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 100 दिन में 500 से अधिक ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण कराया गया है। विभाग ने 89 सेतुओं का निर्माण कार्य पूरा किया है और 1191 सेतु कार्य प्रगति में हैं। उन्होंने बताया कि सेतु निगम की ओर से प्रतिवर्ष औसतन 45 नदी सेतु एवं 20 रेल उपरिगामी सेतुओं का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसे वर्ष 2023.24 में 40 रेल उपरिगामी सेतुओं का निर्माण कराने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि 511 किलोमीटर मार्गो का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण लागत कराया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 10,380 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत और 2910 किलोमीटर लंबी सड़कों का नवीनीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि विभागीय गतिविधियों से आम जनता को जोड़ने और विभाग की छवि को सुधारने केलिए सोशल मीडिया एजेंसी की सेवा ली जाएगी। विभाग के शिकायत प्राणली को सुदृढ़ बनाए जाने के लिए ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर विभाग के राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह, प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण, प्रमुख अभियन्ता मनोज गुप्ता भी मौजूद थे।