{"_id":"5caf849bbdec22145f53a92d","slug":"181555006619-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने की आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने की आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने की आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत
गौरीगंज। भाजपा प्रत्याशी की ओर से बृहस्पतिवार को नामांकन से पहले किए गए रोड-शो में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कांग्रेस ने जिला प्रशासन से की है। प्रशासन ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने बूढन माता धाम के पास स्थित पार्टी कार्यालय से जामो मोड़ तक रोड-शो निकाला। रोड-शो में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा दो मंत्री व कई बड़े भाजपा नेता मौजूद थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राम मनोहर मिश्र को फोटोग्राफ्स के साथ दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि इस दौरान भाजपा ने शासकीय संपत्तियों पर होर्डिंग्स, झंडियां, लड़ियां व पोस्टर लगे थे। साथ ही रोड-शो के दौरान एनएच 232 को अवरुद्ध करने के साथ ही कई स्थानों पर सभा की गई। इसे आदर्श अचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। डीएम ने शिकायत की बात स्वीकार करते हुए कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी।