फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कुंभ में प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाए सांस्कृति विरासत की जानकारी: डॉ. अनूप चंद्र पांडेय

कुंभ में प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाए सांस्कृति विरासत की जानकारी: डॉ. अनूप चंद्र पांडेय

Sat, 29 Dec 2018 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
कुंभ में प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाए सांस्कृति विरासत की जानकारी: डॉ. अनूप चंद्र पांडेय
कुंभ में श्रद्धालुओं को देंगे सांस्कृतिक विरासत की जानकारी
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने देखा कुंभ में लगने वाली प्रदर्शनी की थीम का प्रस्तुतीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। अगले महीने से प्रयागराज में लगने वाले कुंभ में आने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को प्रदर्शनी के जरिये देश की सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी जाएगी। उन्हें प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। प्रदर्शनी में अत्याधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जाएगा।
मुख्य सचिव डॉ. अनूपचंद्र पांडेय ने शुक्रवार को प्रदर्शनी के लिए तैयार थीम का प्रस्तुतीकरण देखा। उन्होंने अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदर्शनी लगवाने की कार्यवाही शुरू करा दें। 30 दिसंबर तक बैठक करके प्रदर्शनी के आयोजन के बारे में मंजूरी ले लें। वहीं, सूचना विभाग संबंधित विभागों को आवंटित स्थानों के बारे में सूचना उपलब्ध करा दे ताकि विभागवार प्रदर्शनी लगाने में दिक्कत न आए। इस मौके पर निदेशक सूचना शिशिर, पर्यटन, मंडी परिषद आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन



त्रिपुरा, हरियाणा के राज्यपाल को दिया कुंभ का निमंत्रण
लखनऊ। प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने शुक्रवार को त्रिपुरा व हरियाणा के राज्यपालों से मिलकर प्रयागराज कुंभ-2019 का निमंत्रण दिया। ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेंद्र सिंह ने राजभवन, अगरतला में राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से भेंट कर उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रयागराज कुंभ के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कुंभ का ‘लोगो’, कॉफी टेबल बुक व अन्य प्रचार साहित्य भी भेंट किया। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलकर उन्हें कुंभ मेले का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed