फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आज ऐलिया ब्लॉक मुख्यालय पर होगी मतगणना

आज ऐलिया ब्लॉक मुख्यालय पर होगी मतगणना

Sun, 27 May 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
आज ऐलिया ब्लॉक मुख्यालय पर होगी मतगणना
सीतापुर। ऐलिया ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास की चर्चा के बाद हुए मतदान की गणना 28 मई को होगी। यह प्रकरण अदालत में होने से मतगणना पर रोक लगी थी। उच्च न्यायालय लखनऊ बेंच का आदेश आने से मतगणना का रास्ता साफ हो गया है। ऐलिया ब्लॉक प्रमुख की किस्मत का आज फैसला होगा। मतगणना की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। ऐलिया ब्लॉक मुख्यालय पर इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम शीतल वर्मा ने बताया कि ऐलिया ब्लॉक प्रमुख विनोद यादव के खिलाफ बीती 18 दिसंबर को रूमी सिंह, प्रेमा देवी, अमरेन्ंद्र, मनीष आदि की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था। जिस पर पांच मार्च को ऐलिया ब्लॉक सभागार में बीडीसी सदस्यों की बैठक कर अविश्वास पर चर्चा के बाद मतदान कराया गया। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी मतगणना इसलिए नहीं कराई जा सकी कि ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार ने लखनऊ उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल कर दी थी। उच्च न्यायालय के आदेश पर मतगणना रोककर मतपत्र पेटिका कोषागार सीतापुर के डबल लॉक में रखवा दी गई थीं। अब उच्च न्यायालय ने मतगणना कराने के आदेश जारी किए हैं। डीएम ने बताया कि अदालत के आदेश पर 28 मई की सांय चार बजे संबंधित पक्षों के समक्ष ब्लॉक ऐलिया मुख्यालय में मतगणना की जाएगी। मतगणना की वीडियोग्राफी होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed