फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   चिलचिलाती धूप व उमस ने किया बेहाल

चिलचिलाती धूप व उमस ने किया बेहाल

Thu, 24 May 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप व उमस ने किया बेहाल
बहराइच। तराई में गुरुवार को भी चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल किया। उमस और बढ़ गई। जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। तेज धूप से पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इस कारण लोगों को समस्याएं हुईं।
विज्ञापन


बुधवार रात आसमान में घने बादलों और बिजली की चमक से लग रहा था कि तेज वर्षा होगी। लेकिन रात 11 बजे के आसपास चली पुरवा हवा ने आसमान साफ कर दिया। गुरुवार भोर में फिर आसमान में बादल उमड़े।
विज्ञापन


लेकिन आठ बजे तेज धूप निकली, जिससे उमस और चिपचिपाहट भरी गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ा। पूरे दिन तेज धूप रहने के कारण गर्मी में कमी नहीं हुई। शाम ढलने पर कुछ सुकून जरूर महसूस हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि पुरवा हवा के चलने और बादलों के आने-जाने के कारण उमस बढ़ी है। उन्होंने कहा कि उमस और चिपचिपाहट भरी गर्मी का सामना अभी और करना पड़ेगा। वर्षा होने पर ही राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed