फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बसपाइयों ने सरकार पर साधा निशाना

बसपाइयों ने सरकार पर साधा निशाना

Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बसपाइयों ने सरकार पर साधा निशाना
अंबेडकरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन को भव्य ढंग से मनाने की तैयारी जिले में तेज हो गई है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने मंगलवार को अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि प्रदेश का विकास सिर्फ मायावती के नेतृत्व में ही संभव है। प्रदेश की जनता ठंड से बेहाल है। विकास की बजाय सरकार गेरुआ रंग में फंसी हुई है। बच्चों को अभी तक स्वेटर न मिल पाने को लेकर उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। इस मौके पर जिला प्रभारी राजेंद्र भारती, मंडल कोऑर्डिनेटर रामअचल गौतम, वरिष्ठ बसपा नेता बालमुकुंद धुरिया, मनोज वर्मा, अजय गौतम, बादशाह खान आदि मौजूद रहे। उधर, जलालपुर में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने कहा कि बसपा के ही राज में विकास व कानून व्यवस्था दोनों अच्छी थी। जलालपुर विधायक रितेश पांडेय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामशिरोमणि, नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी कमर हयात, शहेन्द्र वर्मा, तिलकधारी, रिंकू उपाध्याय व हरीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed