फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पॉलीटेक्निक छात्र को नकाबपोशों ने मारी गोली

पॉलीटेक्निक छात्र को नकाबपोशों ने मारी गोली

Wed, 29 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक छात्र को नकाबपोशों ने मारी गोली
कॉलेज के पास बाइक सवार युवकों ने किया हमला
विज्ञापन

बहराइच। शहर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में मेकैनिकल इंजीनियरिंग के छात्र को मंगलवार दोपहर बाद कॉलेज से लौटते समय बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने गोली मार दी। गोली पैर में लगने से छात्र लहूलुहान हो गया।

इसके बाद हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ और एसओ ने पहुंचकर बयान दर्ज किया है। लेकिन छात्र किसी से भी रंजिश की बात से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत मोहल्ला काजीपुरा निवासी मो. सऊद उर्फ सनी (18) भिनगा रोड पर स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में मेकैनिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष का छात्र है। रोज की तरह सऊद मंगलवार सुबह कॉलेज गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई करने के बाद वह अपने एक मित्र के साथ पैदल घर आने के लिए कॉलेज से कल्पी चौराहे को रवाना हुआ। वहां से उसे ऑटो पर बैठकर घर पहुंचना था। लेकिन कॉलेज से 50 मीटर दूर पहुंचते ही पीछे से आए नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने सऊद पर कट्टे से फायर झोंक दिया।

गोली सऊद के दाहिने पैर में लगी। जबकि छर्रे शरीर में कई जगह धंस गए। वह लहूलुहान होकर गिर गया। हमलावर असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। फायरिंग व चीख की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े। सूचना थाने पर दी गई।

थानाध्यक्ष संजय दूबे ने मौके पर पहुंचकर लहूलुहान छात्र सऊद को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। सूचना पाकर सीओ अतुल यादव भी अस्पताल पहुंचे। सीओ और एसओ ने छात्र से बात कर उसका बयान दर्ज किया।

सीओ ने बताया कि सऊद के मुताबिक उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है। फिर उस पर फायरिंग किसने की। यह सवाल सभी को साल रहा है। सीओ ने कहा कि लग रहा कि छात्र कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है। जांच की जा रही है।

साथी छात्र हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस
सीओ अतुल यादव ने बताया कि सऊद के साथ कॉलेज से एक छात्र भी निकला था। जो बातचीत करते हुए चल रहा था। वह छात्र कौन था। इसकी जांच की जा रही है। नाम का पता चला है। लेकिन फायरिंग की घटना के बाद से छात्र गायब है। ऐसे में उसकी धरपकड़ के बाद ही मामले से पर्दाफाश हो सकेगा।


प्रेम प्रसंग का लग रहा मामला
थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि छात्र किसी से दुश्मनी की बात से इंकार कर रहा है। हो सकता है किसी दूसरे के चक्कर में उस पर फायर किया गया हो। लेकिन प्रेमप्रसंग के मामलों से भी इंकार नहीं किया जा सकता। इस बिंदु को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed