{"_id":"59f218a74f1c1b0d698b79d0","slug":"181509038247-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या का समाधान होने तक चलेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या का समाधान होने तक चलेगा आंदोलन
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर फिर शुरू हो गया। जिलाध्यक्ष किरन पाठक की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर धरना दिया। सभी ने एक स्वर से कहा कि प्रदेश सरकार उत्पीड़ानात्मक कार्रवाई कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लखनऊ में हुए लाठीचार्ज की सभी ने कड़े शब्दों में निंदा की।
जिलाध्यक्ष किरन पाठक ने कहा कि शासन और प्रशासन पूरी तरह संवेदनहीन बना हुआ है। अब समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोल चलेगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान सरकार ने पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज कराकर आंदोलन को कुचलने की कोशिश की। जबकि बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री बहराइच में निवास करती हैं। उन्होंने आज तक आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। इसका खामियाजा आगामी चुनाव में सरकार को भुगतना होगा। पदाधिकारियों ने कहा कि धैर्य जवाब दे रहा है, मुख्यमंत्री से पूर्व में कई बार समस्याओं के समाधान की मांग की गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। अब लाठियां दी जा रही हैं। ऐसे में समस्या समाधान होने पर ही अब केंद्राें के ताले खुलेंगे। धरने को संगीता सिंह, पुष्पा जायसवाल, किरन मिश्रा, सुनीता मिश्रा आदि ने संबोधित किया।