{"_id":"659d9a410caab0e29a047ba1","slug":"181-interviewed-79-got-employment-raebareli-news-c-101-1-slko1032-9259-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 181 का साक्षात्कार, 79 को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 181 का साक्षात्कार, 79 को मिला रोजगार
Wed, 10 Jan 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें कई कंपनियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। रोजगार मेले के लिए 181 युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के बाद 79 युवाओं का चयन किया गया।
रोजगार मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों की देखरेख में हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजकुमार पासी ने कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को रोजगार के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
जिला समन्वयक तनुजा यादव, राजीव कुमार, दिनेश पाल ने बताया कि 79 लोगों को रोजगार के लिए चयनित किया गया है।