{"_id":"6a11ffc670bd3a50450f626b","slug":"180-new-chartered-accountants-begin-their-professional-lives-lucknow-news-c-13-lko1070-1750579-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 180 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के पेशेवर जीवन की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 180 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के पेशेवर जीवन की शुरुआत
विज्ञापन
लखनऊ। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) की लखनऊ शाखा ने पहली बार शहर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। ट्रांसपोर्टनगर स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में 180 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। यह आयोजन उनके पेशेवर जीवन की नई शुरुआत का उत्सव था।
आईसीएआई के मेंबर्स एवं स्टूडेंट्स सर्विसेज डायरेक्टरेट के तत्वावधान में आयोजित समारोह मेें नव-योग्य सीए, उनके अभिभावक, परिवारजन और वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में सेंट्रल काउंसिल सदस्य ज्ञान चंद्र मिश्रा, सीआईआरसी के अध्यक्ष अंकुर गोयल, लखनऊ शाखा के अध्यक्ष अश्वनी जायसवाल और सचिव आशीष गुप्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने सभी सीए को उनके पेशेवर जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी केवल एक पेशा नहीं, बल्कि नैतिकता, अनुशासन, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। युवा पेशेवरों को निरंतर सीखने, तकनीकी दक्षता विकसित करने और पेशेवर उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। समापन पर नव-योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।