फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   18 hours claim in UP, electricity is not available even for eight to 10 hours, trahimam from city to village

Lucknow News :  यूपी में 18 घंटे का दावा, आठ से 10 घंटे भी नहीं मिल पा रही बिजली, शहर से गांव तक त्राहिमाम

Mon, 19 Jun 2023 12:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 19 Jun 2023 12:25 AM IST
सार

अयोध्या में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अधिकारियों ने व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया। शहर की बिजली आपूर्ति में रविवार को सुधार देखा गया। अयोध्या शहर में 23 घंटे से अधिक और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 16 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन
18 hours claim in UP, electricity is not available even for eight to 10 hours, trahimam from city to village
यूपी में बिजली कटौती पर सीएम योगी ने जताई नाराजगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। शहर से लेकर गांव तक बिजली के लिए त्राहिमाम मचा है। कहीं पानी का संकट है तो कहीं आटा चक्की से लेकर अन्य लघु उद्योग ठप हो गए हैं। ग्रामीण इलाके में जहां 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, वहां बमुश्किल आठ से 10 घंटे बिजली मिल रही है।

विज्ञापन


अवध के अधिकतर जिलों में बिजली आपूर्ति को लेकर हाहाकार मचा है। ओवर लोडिंग से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की व्यवस्था पटरी से उतर गई है। उपभोक्ताओं को बार- बार ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सुल्तानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में छह से आठ व शहरी क्षेत्र में 15 से 20 घंटे आपूर्ति मिल पा रही है। शनिवार की रात केएनआई उपकेंद्र बंद हो गया। शहर के शास्त्रीनगर व नवीपुर की आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन


अमेठी जिला मुख्यालय पर 15 से 18 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। अधीक्षण अभियंता राम प्रीत ने बताया कि ब्रेक डाउन की वजह से समस्या होती है। बहराइच के ग्रामीण इलाके में चार से 12 घंटे की आपूर्ति मिल रही है। अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि बिजली की मांग बढ़ी है, जिसके चलते ट्रिपिंग की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराबंकी में शनिवार की शाम से रविवार की शाम 5:00 बजे तक 500 से अधिक गांवों में 6 से 8 घंटे ही बिजली मिली। शहर में इस 24 घंटे के दौरान करीब 18 बार बिजली गई। 3 से 4 घंटे की कटौती हुई। सीतापुर मे अघोषित कटौती, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से आम जनमानस परेशान रहे। यहां शहरी इलाके में 14 तो ग्रामीण इलाके में 10 घंटे बिजली मिल रही है। रायबरेली में जिले में अधाधुंध बिजली कटौती से शेड्यूल धड़ाम हो गया है। अंबेडकरनगर में 10 से 11 घंटे की बिजली मिल पा रही है। अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ कहना है कि रोस्टर का पालन कराने पर जोर दिया जा रहा है।

गोरखपुर मंडल के सभी जिलों में औसत बिजली आपूर्ति 18.19 घंटे चल रही है। इसमें गोरखपुर में 20.29 घंटे, महाराजगंज में 17.48 घंटे, देवरिया में 17.32 घंटे और कुशीनगर में 17.28 घंटे आपूर्ति दी जा रही है। मुख्य अभियंता आशु कालिया के मुताबिक ओवरलोड और फाल्ट से कहीं आपूर्ति की दिक्कत रही है तो इसे प्राथमिकता से सही करवाया जा रहा है। सूरजकुंड में भूमिगत केबल फाल्ट से 16 घंटे आपूर्ति बंद थी। ओवरलोड की समस्या को सही करने के लिए दो बिजली उपकेंद्रों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसी तरह प्रयागराज क्षेत्र में शहर में 17-18 घंटे,

तहसील और नगर पंचायत में 13-14 घंटे
ग्रामीण क्षेत्र में 8-9 घंटे बिजली मिल रही है। शहर में अघोषित बिजली कटौती के साथ ही ट्रिपिंग की समस्या लगातार बनी हुई है। भीषण गर्मी में लगभग छह सौ मेगावाट की मांग है, जबकि करीब 450 मेगावाट बिजली आपूर्ति हो रही है। मुख्य अभियंता विनोद गंगवार का कहना है कि फाल्ट और ओवरलोडिंग के कारण बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

सीएम की फटकार के बाद अयोध्या में दिखा असर
अयोध्या में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अधिकारियों ने व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया। शहर की बिजली आपूर्ति में रविवार को सुधार देखा गया। अयोध्या शहर में 23 घंटे से अधिक और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 16 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।

पूरब से पश्चिम तक एक जैसी स्थिति
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम हो या पूर्वांचल अथवा दक्षिणांचल कमोवेश एक जैसी स्थिति है। इन निगमों के जुड़े जिलों में बिजली का बुरा हाल है। बुलंदशहर जिला मुख्यालय पर करीब 20 घंटे और अन्य स्थानों पर आठ से 10 घंटे बिजली मिल रही है।ओवरलोडिंग के कारण फुंकने वाले ट्रांसफार्मर को बदलने में बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही कर रहे हैं, जिसके चलते लोगों को बिजली कटौती से परेशान होना पड़ रहा है। हापुड़ में एक तो रोस्टर के अनुसार बिजली मिलती नहीं है, जब बिजली आती भी है तो लो वोल्टेड की समस्या बनी रहती है। गाजियाबाद में शहरी क्षेत्र में 19 से 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 12 से 14 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। मुख्य अभियंता विद्युत वितरण निगम नीरज स्वरूप का कहना है कि ओवरलोडिंग और लोकल फाल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित हो रही है।

रुहेलखंड का बुरा हाल
रूहेलखंड क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रही है। अफसरों के दावे के बाद भी बमुश्किल 12 से 14 घंटे बिजली मिल रही है। बरेली मुख्यालय को 20 तो ग्रामीण क्षेत्र को 10-12 घंटे ही बिजली मिल रही है। बदायूं में औद्योगिक क्षेत्र में भी दो से तीन घंटे की कटौती से जूझना पड़ रहा है। शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, में ग्रामीण इलाके में औसतन 12 से 13 घंटे बिजली मिल रही है।

रोस्टर से कम मिल रही बिजली
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही। ग्राीण इलाके को 18 घंटे के बजाय 15 से 16 घंटे बिजली मिल रही है।औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग फीडर हैं। जहां 24 घंटे का रोस्टर है। बिजली आपूर्ति 23 से 23.30 घंटे तक हो रही है। डीवीवीएनएल निदेशक तकनीकी बीएम शर्मा का कहना है कि बिजली की कमी नहीं है। रोस्टर से 30 से 45 मिनट तक अंतर हो सकता है, जिसकी वजह ब्रेक डाउन व फॉल्ट हैं। मथुरा में शहरी क्षेत्र में छह से सात घंटे की कटौती की जा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से 10 घंटे की कटौती हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कम वोल्टेज की समस्या से भी ग्रामीणों को दो-चार होना पड़ रहा है। अधीक्षक अभियंता (नगरीय) मनोज कुमार ने बताया कि लगातार डिमांड बढ़ रही है। शहरी क्षेत्र के लगभग सभी फीडर ओवरलोड हैं। इससे फाल्ट न हो इसके कारण कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति बंद की जाती है, ताकि फीडर में फाल्ट न हो। देहात क्षेत्र के अधिशासी अभियंता प्रभाकर पांडेय का कहना है कि देहात में मानक के हिसाब से सप्लाई की जा रही है। जर्जर तारों के कारण फाल्ट हो जाते हैं। यही हाल फिरोजाबाद, मैनपुरी आदि जिले का भी है। अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि प्रताप ने बताया कि शहर में 24 घंटे के सापेक्ष 22.30 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है।

दावों में पूरी, हकीकत में अधूरी

कानपुर। कानपुर क्षेत्र में कागज में रोस्टर के अनुसार बिजली देने का दावा किय जा रहा है, लेकिन हकीकत में पांच से सात घंटे की कटौती चल रही है। फर्रुखाबाद शहर में 23.30 घंटे, तहसील स्तर पर 20.15 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 17.15 घंटे बिजली दी जा रही है। अधीक्षण अभियंता विवेक अस्थाना ने बताया कि जर्जर तार, बंच केबल व ओवरलोडिंग की वजह से फीडरों पर 
दिक्कत आ रही है। कानपुर देहात
में ग्रामीण क्षेत्र के कई फीडरों पर तो 10 से 13 घंटे ही बिजली मिल पा रही। अधीक्षण अभियंता एके वर्मा ने बताया कि जर्जर तार, तेज हवा से फाल्ट व ओवरलोडिंग की वजह से ट्रिपिंग बढ़ गई है। इटावा में शहरी क्षेत्र में 20 और ग्रामीण क्षएत्र में 10 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। औरैया में 14 घंटे आपूर्ति मिल रही है। औद्योगिक क्षेत्र एनटीपीसी दिबियापुर का फीडर अलग से होने के कारण वहां बिजली पर्याप्त मिल रही है। अधिशासी अभियंता लेखराज ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण लोड बढ़ा हुआ चल रहा है, जिससे ट्रांसफार्मर अधिक लोड के कारण खराब हो रहे हैं, उन्हें बदलवाने में लगभग दो घंटे का समय लग जाता है। कन्नौज में कटौती जारी है। बमुश्किल 15 घंटे की सप्लाई हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में लगातार 10 घंटे की सप्लाई नहीं हो पा रही है। उन्नाव में 24 घंटे में मात्र 10-12 घंटे ही आपूर्ति दी जा सकी। अधीक्षण अभियंता विवेक अग्रवाल का कहना है कि लोकल फाल्टों होने की मरम्मत के कारण शटडाउन लेने से निर्धारित घंटों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हरदोई में ग्रामीण इलाके में 018 के स्थान पर 12 से 14 घंटे बिजली मिल रही है। अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार डोलका ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति हो रही है, लोकल फाल्ट के कारण समस्या आ रहीं हैं। उनको दूर कराया जा रहा है। इसी तरह बुंदेलखंड के बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट में अधिकांश फीडर हर घंटे में चार-पांच बार ट्रिप हो रहे हैं। ऐसे में कई घंटे बिजली गायब रहती है।


झांसी में बिजली कटौती कम ही की जा रही है। फाल्ट आने पर एक से दो घंटे तक बिजली काटी जा रही है। इसके अलावा बिजली दी जा रही है।अधीक्षण अभियंता विनय कुमार के अनुसार ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे, तहसील क्षेत्र में 22 और जिले में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed