फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   17776 new corona cases found in Uttar Pradesh.

Corona in UP: यूपी में 17776 नए कोरोना संक्रमित मिले, लखनऊ में संक्रमण के 3517 मामले, एक की मौत

Wed, 19 Jan 2022 08:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Jan 2022 08:39 PM IST
सार

यूपी में बीते 24 घंटे में 17776 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 20,532 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए हैं।

विज्ञापन
17776 new corona cases found in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में 2 लाख 30 हजार 753 कोरोना टेस्ट किए गए जिसमें 17,776 नए कोरोना पॉजिविट पाए गए। इसी अवधि में 20,532 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की 98 हजार 238 है। इनमें से 95 हजार 293 घर पर ही उपचाराधीन हैं। स्पष्ट है कि बहुत कम संख्या में लोगों को अस्पताल की जरूरत पड़ रही है। यह संक्रमण वायरल फीवर की तरह है। अतः इससे डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सभी एहतियात अवश्य बरते जाएं।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टीम-9 के साथ बैठक में कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग और टेस्टिंग, त्वरित ट्रीटमेंट और तेज टीकाकरण कोविड के प्रसार को रोकने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। यह संतोषजनक है कि हमारा प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण में अन्य राज्यों के सापेक्ष प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में अब तक टीके की 23 करोड़ 72 लाख से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 09 करोड़ 69 लाख से अधिक टेस्टिंग हो चुकी है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टेस्टिंग-टीकाकरण है।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिया कि कोरोना के कारण बच्चों का नियमित टीकाकरण प्रभावित हुआ है। ऐसे नवजात बच्चों को चिन्हित करते हुए फरवरी माह में विशेष अभियान चला कर टीकाकरण पूरा किया जाए। बचपन में लगने वाले यह टीके जीवन भर अनेक बीमारियों से हमें सुरक्षित रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना प्रसार को नियंत्रण में ट्रेसिंग का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है। अपनी निगरानी समितियों के सहयोग से हमने पिछली लहर में घर-घर स्क्रीनिंग का कार्य किया, जिससे कोविड नियंत्रण में सहायता मिली। इस बार भी ऐसे ही प्रयास की जरूरत है। अतः प्रदेशव्यापी सर्विलांस कार्यक्रम चलाया जाए। इस कार्यक्रम में निगरानी समितियां और स्वास्थ्यकर्मी घर-घर पहुंचें। लक्षणयुक्त लोगों की पहचान करें। जरूरत के अनुसार टेस्ट कराएं। और हर संदिग्ध मरीज को मेडिकल किट उपलब्ध कराएं। अपूर्ण टीकाकवर वाले लोगों की सूची तैयार करें। इस विशेष अभियान के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाए।

लखनऊ में नौ महीने बाद एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले, एक मौत

लखनऊ में दो दिन कोरोना संक्रमण के मामले कम होेने के बाद बुधवार को एक बार फिर से अचानक इनकी संख्या में तेजी आ गई। राजधानी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 3517 नये मामले तो वहीं 3395 ने वायरस को मात देने में भी सफलता हासिल की। कोरोना संक्रमण की वजह से बुधवार को एक मौत भी हुई। तीसरी लहर के दौरान लखनऊ में कोरोना की वजह से यह तीसरी मौत है।

कोरोना संक्रमण की वजह से 48 वर्ष महिला की मौत हुई है। महिला का किडनी की बीमारी का केजीएमयू से इलाज चल रहा था। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के अनुसार महिला को कई अन्य बीमारियां भी थीं। राजधानी में मिले 3517 संक्रमितों में से सबसे ज्यादा 1203 लोग कांटेक्ट ट्रेसिंग में ही पॉजिटिव मिले हैं। सर्जरी से पहले होने वाली जांच में 74 और यात्रा इतिहास वाले 147 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है है। इसी तरह हल्की खांसी-जुकाम और बुखार होने पर जांच करवाने वालों की रिपोर्ट बड़ी संख्या में पॉजिटिव आ रही है। बुधवार को ऐसे 472 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही 39 हेल्थ केयर वर्कर तथा कमान अस्पताल में भर्ती हुए 56 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजीटि आई है।

अप्रैल में मिलते थे इतने ज्यादा संक्रमित
लखनऊ में एक दिन में संक्रमण के इतने ज्यादा मामले करीब नौ महीने बाद मिले हैं। इससे ज्यादा केस लखनऊ में अप्रैल के महीने में ही मिले मिले थे। लखनऊ में 30 अप्रैल को संकमण के 3,958 नये मामले थे। अप्रैल के महीने में ही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान पीक पर मामले थे। 16 अप्रैल को यहां पर  6598 नये मामले मिले थे। लखनऊ में एक दिन में केस मिलने का यह अभी तक का रिकॉर्ड है। लखनऊ में कोरोना संक्रमण के बुधवार को 16493 सक्रिय केस थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed