फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   173 cremation in one day

एक दिन में 173, ये है श्मशान पहुंचे शवों का आंकड़ा, हालांकि संक्रमित से अधिक पहुंच रही सामान्य शवों की संख्या

Wed, 14 Apr 2021 01:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 14 Apr 2021 01:45 PM IST
सार

नगर निगम प्रशासन की सख्ती के बाद बैकुंठधाम पर लकड़ी की टाल चलाने वाले पंडों ने ऐशबाग से चार ट्रक लकड़ी मंगवाई, जिसके बाद मंगलवार को बैकुंठ धाम पर लकड़ी की किल्लत नहीं रही। सोमवार को टाल पर लकड़ी की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था और अंतिम संस्कार के लिए आए लोगों को बाहर से लकड़ी खरीदकर लाना पड़ा था।

विज्ञापन
173 cremation in one day

विस्तार

सरकारी आंकड़ों में मंगलवार को भले ही कोरोना संक्रमित मौतों का ग्राफ गिरकर 18 पहुंच गया हो, मगर एक दिन में शवों का आंकड़ा सवा गुना बढ़ गया। शहर के श्मशानों पर शाम सात बजे तक 173 शव पहुंचे। इनमें 73 शव कोरोना संक्रमितों के रहे। ऐसे में शवदाह स्थलों की संख्या बढ़ाए जाने के बाद भी अंतिम संस्कार में कई-कई घंटे का समय लग रहा है, क्योंकि एक शव के अंतिम संस्कार में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है।

विज्ञापन


शहर के दो श्मशान स्थल गुलाला घाट और बैकुंठधाम पर मंगलवार शाम सात बजे तक 173 शव पहुंचे, जो कि सोमवार की तुलना में अधिक रहे। हालांकि मंगलवार को संक्रमित शवों की तादाद सोमवार की तुलना में कम रही। सोमवार को शाम सात बजे तक 80 संक्रमित शव पहुंचे थे जबकि मंगलवार को उसी समय तक यह संख्या 73 रही है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को सामान्य शवों की तादाद दो गुना बढ़ गई। सोमवार को जहां सामान्य शवों की संख्या शाम सात बजे तक 50 थी वह मंगलवार को वह दो गुनी होकर 100 पहुंच गई। अंतिम संस्कार कार्य से जुड़े कर्मियों ने बताया कि बैकुंठधाम पर सात बजे तक 55 और गुलालाघाट पर 45 शव पहुंचे।
विज्ञापन


बैकुंठधाम में पंडों के टाल पर आई चार ट्रक लकड़ी
नगर निगम प्रशासन की सख्ती के बाद बैकुंठधाम पर लकड़ी की टाल चलाने वाले पंडों ने ऐशबाग से चार ट्रक लकड़ी मंगवाई, जिसके बाद मंगलवार को बैकुंठ धाम पर लकड़ी की किल्लत नहीं रही। सोमवार को टाल पर लकड़ी की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था और अंतिम संस्कार के लिए आए लोगों को बाहर से लकड़ी खरीदकर लाना पड़ा था। बैकुंठधाम के पंडित केके पांडेय ने बताया कि अब लकड़ी की कोई समस्या नहीं है। ऐशबाग से चार ट्रक लकड़ी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैकुंठधाम और गुलाला घाट पर मंगलवार शाम सात बजे तक 73 कोरोना संक्रमित शव पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार विद्युत शवदाहगृह और लकड़ी के जरिए कराया गया है। किसी तरह की कोई असुविधा किसी को न हो उसको लेकर पूरा प्रयास किया जा रहा है।
- अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed