{"_id":"625551ee46a3b14af8388f50","slug":"1729-posts-remained-vacant-in-nursingh-education-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये सिरे से खाली पद भरने की तैयारी: न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाए अभ्यर्थी, खाली रह गए 1729 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये सिरे से खाली पद भरने की तैयारी: न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाए अभ्यर्थी, खाली रह गए 1729 पद
Tue, 12 Apr 2022 03:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Apr 2022 03:48 PM IST
सार
नर्सिंग की परीक्षा में तमाम अभ्यर्थी न्यूनतम अंक भी प्राप्त नहीं कर सके। परीक्षा के लिए आए एक लाख 2 हजार 41 आवेदनों में 3014 अभ्यर्थी ही न्यूनतम 40 फीसदी अंक हासिल कर पाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खाली पदों को भरने के लिए हुई परीक्षा में तमाम अभ्यर्थी न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाए। ऐसे में अब 1729 पदों के लिए दोबारा परीक्षा की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में निजी व सरकारी मिलाकर करीब 100 से ज्यादा कॉलेज हैं। इस सत्र में 70 नए कॉलेजों को मान्यता दी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग के 4743 पदों पर भर्ती के लिए उप्र. लोकसेवा आयोग के जरिए आवेदन मांगे गए।
विज्ञापन
इसमें एक लाख 2 हजार 41 आवेदन आए। आयोग ने परीक्षा कराई, जिसमें 3014 अभ्यर्थी ही न्यूनतम 40 फीसदी अंक हासिल कर पाए। अब चिकित्सा शिक्षा विभाग खाली पदों का दोबारा मूल्यांकन कर रहा है।
विज्ञापन
डीजीएमई डॉ. एनसी प्रजापति ने बताया कि नर्सिंग के साथ ही अन्य संवर्ग के खाली पदों का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है। जल्द आयोग के जरिए इन पर भर्ती कराई जाएगी।