फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   117 किलोमीटर सिक्स लेन की मिली सौगात

117 किलोमीटर सिक्स लेन की मिली सौगात

Fri, 08 Feb 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
117 किलोमीटर सिक्स लेन की मिली सौगात
117 किलोमीटर सिक्स लेन की मिली सौगात
विज्ञापन



सुल्तानपुर/गौरीगंज। प्रदेश सरकार के बजट से जिले से होकर गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बजट में एक्सप्रेस-वे के लिए 1195 करोड़ रुपये मिलने से इसके निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है।


साथ ही अमेठी स्पोर्ट्स स्टेडियम की अवस्थापना के लिए दो करोड़ रुपये मिलने से उसका इंफ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त होगा। जिससे अमेठी के युवाओं को खेल जगत में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन



बजट में प्रावधान से सरकार की कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई अन्य योजनाएं भी आकार ले सकेंगी। धनराशि की कमी से रुकी कई योजनाओं के पूरे होने के आसार बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लखनऊ से गाजीपुर तक करीब 341 किलोमीटर के निर्माणाधीन सिक्स लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का 117 किलोमीटर हिस्सा अविभाजित जिले में आ रहा है। इसमें सुल्तानपुर में 103.5 किमी व अमेठी में 14 किमी है। सरकार ने एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए 1195 रुपये धनराशि मंजूर की है।



बजट में धनराशि के प्रावधान से इसका निर्माण पूरा होने का रास्ता साफ हो गया है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण से जिला न सिर्फ सूबे की राजधानी से सीधे जुड़ सकेगा बल्कि बिहार की सीमा तक व्यापार को गति मिल सकेगी। एक्सप्रेस-वे निर्माण से विकास के रास्ते खुल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed