फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   संविदा कर्मियों की हड़ताल से मधुकरपुर फीडर की बती गुल

संविदा कर्मियों की हड़ताल से मधुकरपुर फीडर की बती गुल

Mon, 02 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
संविदा कर्मियों की हड़ताल से मधुकरपुर फीडर की बती गुल
लालगंज (रायबरेली)। मानदेय न मिलने और साथी कर्मचारी के घायल होने पर विभाग की ओर से महज खानापूरी करने से नाराज होकर पावर कॉर्पोरेशन के संविदा पर तैनात लाइनमैन सोमवार से हड़ताल पर चले गए हैं। संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मधुकरपुर फीडर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ऐहार गांव निवासी उपभोक्ता राजकिशोर सिंह ने बताया कि कई महीने से संविदा पर तैनात लाइनमैनों को मानदेय नहीं दिया गया है। यही नहीं गोविंदपुर वलौली में बिजली की लाइन ठीक कर रहा संविदाकर्मी कुंतेश उर्फ राहुल 23 जून को रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के नाम पर विभाग की ओर से महज खानापूरी की गई। जिससे संविदाकर्मियों में आक्रोश है और वह हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन

मधुकरपुर फीडर में दीपक, गंगा, अनिल पाल, प्रमोद सिंह संविदा कर्मी तैनात हैं। लेकिन हड़ताल होने के कारण मधुकरपुर फीडर की लाइन ब्रेक डाउन है और उसे ठीक करने वाला कोई नहीं है। भीषण गर्मी में बिजली न आने से लोगों का हाल बेहाल है। हजारों लोग परेशान हो रहे हैं। लेकिन पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोई जहमत नहीं उठा रहे हैं। एसडीओ रोहित सिंह ने बताया कि अभी तक प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं था। लाइन का फाल्ट सही कराकर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed