फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ओडीएफ के दावों की खुली पोल, खुले में शौच जाने को ग्रामीण मजबूर

ओडीएफ के दावों की खुली पोल, खुले में शौच जाने को ग्रामीण मजबूर

Sun, 10 Jun 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
ओडीएफ के दावों की खुली पोल, खुले में शौच जाने को ग्रामीण मजबूर
कमलापुर (सीतापुर)। मुख्यमंत्री जी, अपने अफसरों की कारगुजारी तो देखिए। कसमंडा ब्लॉक के मोहत्तेपुर गांव को ओडीएफ बताकर वहां के प्रधान को सम्मान भी दिला दिया। जबकि हकीकत इसके उलट है। यहां के ग्रामीण आज भी खुले में शौच जाने को विवश हैं। इसकी तस्दीक यह तस्वीरें कर रही हैं। गांव की पगडंडियों पर लोटा लेकर खेतों की ओर जा रहे पुरुष व महिलाएं दरअसल खुले में शौचमुक्त के तमगे को सच का आइना दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक कसमंडा के मोहत्तेपुर गांव में इस तरह का नजारा दिखाई देना इसलिए हैरान करता है, क्योंकि दो दिन पहले ही विद्या ज्ञान स्कूल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मोहत्तेपुर के प्रधान राहुल सिंह को गांव खुले में शौचमुक्त होने के लिए सम्मानित किया गया है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है, कि जब मोहत्तेपुर के ग्रामीण खुले में शौच जा रहे हैं तो गांव ओडीएफ कैसे कर दिया गया। सवाल सिर्फ गांव को ओडीएफ घोषित करने का नहीं है। मसला यह कि मुख्यमंत्री तक को अंधेरे में रखा गया। कागजों पर ओडीएफ गांव बताकर अफसरों ने न सिर्फ अपनी पीठ थपथपा ली बल्कि मुख्यमंत्री से प्रधान को सम्मान दिलवा दिया। सीएम से सम्मान पाने वाले प्रधान राहुल सिंह के ओडीएफ गांव की हकीकत जानने हम रविवार की सुबह मोहत्तेपुर पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। तमाम ग्रामीण लोटा लेकर बाहर शौच करने जा रहे थे। एक ग्रामीण से पूछा कि अब तो गांव ओडीएफ हो गया है फिर यह लोग बाहर शौच क्यों जा रहे हैं। इस पर वह बोला कि घर में शौचालय नहीं तो बाहर जाना मजबूरी है।
विज्ञापन


ग्रामीण बोले, मजबूरी में जाते बाहर
मोहत्तेपुर के नौमीलाल, गुड्डू और मनमोहन का कहना है कि उनके भाई को शौचालय मिला है। लेकिन वह अपना शौचालय प्रयोग नहीं करने देते हैं। इसलिए बाहर जाना मजबूरी है। ग्रामीणों का तर्क है कि अफसरों ने यह नहीं देखा, जिनके परिवार में बंटवारा हो चुका है, उन्हें अलग-अलग शौचालय दें। बंटवारे वाले कई परिवारों को एक मानकर एक ही शौचालय दिया गया है। जिसके नाम मिला, वह दूसरे के परिवार को शौचालय का प्रयोग नहीं करने देता है। वहीं, मिश्रीलाल ने बताया कि बाहर शौच जाना बुरा लगता है। कई ग्रामीणों को शौचालय का लाभ मिला। कुछ को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में 303 घर, शत-प्रतिशत बने शौचालय
गांव में 303 घर हैं। इनमें से 118 लोगों को हाल में ही शौचालय का लाभ दिया गया हैं। सात लोगों ने निजी शौचालय बनवा रखे हैं। इससे पहले लोहिया ग्राम में चयनित होने पर भी शौचालय बनवाए गए थे। अब यहां सभी घरों में शौचालय हैं।

- राहुल सिंह, प्रधान मोहत्तेपुर

मानक पूरे होने पर घोषित किया गया ओडीएफ
स्वच्छता के मानकों को पूरा करने पर मोहत्तेपुर ओडीएफ किया गया है। सभी परिवारों के पास शौचालय है। हमारी टीमों ने कई दिनों तक गांव पहुंचकर खुले में शौच करने के नुकसान बताए। बाहर शौच नहीं करने को प्रेरित किया। इसके बाद भी ग्रामीणों की आदत नहीं बदल रही तो क्या कर सकते हैं।
- तुलसीराम, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed