{"_id":"5b0da3e44f1c1baa6e8b55a7","slug":"171527620580-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन, आज से हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन, आज से हड़ताल
Updated Wed, 30 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। वेतन समझौता न होने के विरोध में यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मचारियों की बुधवार से व्यापक स्तर पर दो दिनी हड़ताल शुरू हो रही है। इससे सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में कामकाज नहीं हो सकेगा। क्लियरिंग हाउस बंद रहने से करीब सौ करोड़ का लेनदेन ठप रहेगा। हड़ताल से पहले मंगलवार को बैंक कर्मियों ने सेंट्रल बैंक सिविल लाइंस शाखा के सामने प्रदर्शन किया।
बुधवार और गुरुवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंकों की नौ यूनियंस के अधिकारी व कर्मचारी 48 घंटे की पूर्ण हड़ताल पर रहेंगे। बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर कर्मचारी एकत्र होकर जुलूस निकालकर सिविल लाइन में प्रदर्शन करेंगे। संगठन के मंत्री सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को सभी तरह के लेनदेन ठप रहेंगे। सुबह साढ़े नौ बजे सभी बैंकों के कर्मचारी एसबीआई की मुख्य शाखा पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए मांगों के समर्थन में जुलूस निकालेंगे। मांगों के समर्थन में मंगलवार की शाम सिविल लाइन स्थित सेंट्रल बैंक के सामने सभी कर्मचारी और अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर केके रस्तोगी, बीके सिंह, बीसी टंडन, सुरेश कुमार, रमेश वर्मा, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।