फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आदमखोर कुतों के हमलों में चार और जख्मी

आदमखोर कुतों के हमलों में चार और जख्मी

Sun, 20 May 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
आदमखोर कुतों के हमलों में चार और जख्मी
आदमखोर कुत्तों के हमलों में चार और जख्मी
विज्ञापन



सीतापुर। आदमखोर कुत्तों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालत ये है कि अब तो इन कुत्तों के आतंक का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार तक जो कुत्ते खैराबाद क्षेत्र तक ही सीमित थे, वे अब लहरपुर में भी हमले कर रहे हैं।


रविवार को आदमखोर कुत्तों ने तालगांव क्षेत्र में एक बालक पर जानलेवा कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जबकि लहरपुर क्षेत्र में पिता-पुत्रों समेत तीन लोगों पर हमला किया है। हालांकि लहरपुर में हमला करने वाले एक कुत्ते को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन



घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। इन हमलों से घायलों की संख्या 33 से बढ़कर 37 हो गई है।


तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरवा निवासी सुरेश कुमार अपने पुत्र सुशील (5) के साथ रविवार सुबह गांव के बाहर खेतों में सिंचाई करने गया था। बताते हैं कि, खेत में सुरेश से चंद कदम की दूरी पर सुशील खेलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच आदमखोर कुत्तों का झुंड वहां पहुंच गया और सुशील पर हमला बोल दिया। ये देख सुरेश फावड़ा लेकर दौड़ा और कुत्तों को खदेड़ा। मगर तब तक सुशील गंभीर रूप से घायल हो चुका था।


परिवारीजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने सुशील की हालत नाजुक बताई है।


लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के शेख टोला निवासी छोटू (18) रविवार को मोहल्ले के बाहर गया था। इसी बीच दो कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। छोटू की चीख सुनते ही उसका पिता लोकई (45) व भाई घनश्याम (20) दौड़कर वहां पहुंचे।

पिता व भाई ने छोटू को बचाने का प्रयास किया तो कुत्तों ने उन पर भी हमला बोल दिया। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए और एक कुत्ते को घेरकर मार डाला।



जबकि दूसरा कुत्ता भाग गया। लहरपुर कस्बे में आदमखोर कुत्तों के हमले का ये पहला हमला है। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed