{"_id":"5ad0f83c4f1c1b3c0a8b4636","slug":"171523644476-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ को गोली से उड़ाया
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेनी में अधेड़ को गोली से उड़ाया
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सिंघौरतारा गांव में महुआ के बाग में शुक्रवार तड़के अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह गांव के कुछ बच्चे महुआ बीनने बाग पहुंचे तो शव देख सन्न रह गए।
सूचना पाकर ग्रामीणों के साथ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से टूटा चश्मा, शर्ट के बटन के साथ अन्य सामान बरामद किया है।
मृतक की आंख के बगल में गोली लगी है। चेहरे पर चाकू के निशान भी मिले हैं। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
सिंघौरतारा गांव के कुछ बच्चे शुक्रवार सुबह महुआ बीनने बाग गए थे। इसी बीच वहां एक अधेड़ का खून से लथपथ शव देख बच्चे भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
सीओ लालगंज आरपी शाही व एसओ सरेनी राकेश सिंह ने मौके पर लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि अधेड़ को गोली मारकर हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।