{"_id":"5ac4fe7c4f1c1bd4618b5729","slug":"171522859644-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद सावित्री बाई फुले का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद सावित्री बाई फुले का पुतला फूंका
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले के सरकार व पार्टी के खिलाफ दिए जा रहे बयान से कार्यकर्ता भड़क गए। महसी में बुधवार को तीन स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला जलाया। इसके बाद सभी ने उन्हें पार्टी से बाहर करने की मांग की।
बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने दो दिन पूर्व लखनऊ में महारैली की थी। महारैली में उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार के साथ भाजपा पार्टी पर हमला बोला था। इससे कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। मंगलवार को महसी के ऐरिया में पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य यज्ञ नरायन मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंका।
कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की मांग की। इसी क्षेत्र के तेजवापुर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद का पुतला जलाया। करेहना में आरएसएस नेता टीकाराम मिश्रा की अगुवाई में पुतला जलाया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजू अवस्थी, महानंद अवस्थी, ओंकार श्रीवास्तव, संतराम, सजल श्रीवास्तव, रामकुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।