फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   सज गए मां के द्वारे, आज से लगेंगे जयकारे

सज गए मां के द्वारे, आज से लगेंगे जयकारे

Sun, 18 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सज गए मां के द्वारे, आज से लगेंगे जयकारे
बाराबंकी। नवरात्र को लेकर देवी मंदिर पूजन-अर्चन के लिए सजकर तैयार हो गए हैं। रविवार को घर-घर कलश स्थापना के साथ मां के मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की जाएगी। देवी मंदिरों की साफ-सफाई व घंटा घड़ियाल सही करने का कार्य दिन भर चलता रहा। शनिवार को भक्तों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बड़ी देवी मंदिर में मां का दरबार सजाने का कार्य शाम तक चलता रहा। बाजार में चुनरी, फल-फूल, नारियल आदि की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जुटी रही। रविवार को प्रथम शैलपुत्री की आराधना के साथ ही मंदिरों पर भीड़ उमड़ेगी। शहर स्थित बड़ी देवी मंदिर में सुबह प्रात: पांच बजे आरती की जाएगी।
विज्ञापन


बड़ी देवी माता मंदिर में सप्तमी व अष्टमी को 108 दीपों से होगी आरती
शहर स्थित बड़ी देवी माता मंदिर में सप्तमी व अष्टमी को रात में दस बजे 108 दीपों से आरती होगी। नवमी को हवन व कन्याभोज होगा। चतुर्थी को अन्नपूर्णा माता मंदिर, पंचमी को नवदुर्गा मंदिर, षष्ठी को मुडक़टी देवी मंदिर, सप्तमी व अष्टमी को स्वप्रकट बालाजी मंदिर, पूर्वी देवी मंदिर, फूलमती माता मंदिर, छोटी काली माता मंदिर से ज्योति निकाली जाएगी। गाजे-बाजे व भजन कीर्तन के बीच यह ज्योति बड़ी देवी मंदिर पहुंचेगी। इन्हीं तिथियों में ज्योति निकलने वाले मंदिर की विशेष सजावट भी होगी।
विज्ञापन


मनोवांछित फल देने वाली हैं माता शैलपुत्री
माता शैलपुत्री की आराधना से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। सुख-समृद्धि की देवी की पूजा मेें लाल फूल, नारियल चुनरी, श्रंगार सामग्री का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही रक्षादीप निरंतर जलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलश पूजन का मुहूर्त
सूर्योदय से मध्याह्न तक कलश स्थापना का मुहूर्त है। अभिजीत मुहूर्त 7:30 से नौ बजे तक है। इस समय कलश स्थापना का विशेष महत्व है। संवत 2075 के राजा सूर्य हैं, इसलिए रविवार से शुरू होने वाले इस नवरात्र में पूजन का विशेष महत्व है।

- ज्योतिषाचार्य प्रमोद पाठक

मंदिरों के आसपास विशेष व्यवस्था के निर्देश
नवरात्र के मद्देनजर नगर क्षेत्र में नियमित सफाई कराने, बिजली के खंभों पर सीएफएल व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराने तथा मंदिरों के आसपास विशेष व्यवस्था व चूना का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगर के समस्त मंदिरों पर पर्याप्त संख्या में लाइटें लगाई जाएंगी। साफ-सफाई, चूना छिड़काय के साथ ही नवरात्र के दिनों में जलापूर्ति का समय बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
- संगीता कुमारी, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed