फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   जिले में बनेंगे दो नये बिजली घर

जिले में बनेंगे दो नये बिजली घर

Sun, 17 Dec 2017 09:45 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
जिले में बनेंगे दो नये बिजली घर

विज्ञापन
कटरा बाजार और खरगूपुर में बनेगे दो नए बिजलीघर

गोंडा। खरगूपुर व कटरा बाजार में जल्द ही 33 केवी क्षमता के एक-एक नए बिजलीघर का काम चालू हो जाएगा। जिससे यहां के लोगों को बाकी कस्बों से बेहतर बिजली मुहैया कराई जा सके। इसके लिए खरगूपुर में पुराने उपकेंद्र के ठीक बगल 33 केवी का नया बिजली घर बनाए जाने के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है।

जबकि कटरा बाजार में पंचायत भवन के ठीक बगल बिजली घर निर्माण के लिए जमीन लगभग फाइनल हो चुकी है। जहां जल्द ही बिजलीघर निर्माण का काम चालू हो जाएगा।

गौरतलब है कि ढाई साल पहले पावर कॉर्पोरेशन ने शहरों की तर्ज पर कस्बों की बिजली व्यवस्था को बेहतर किए जाने के लिए आईडीएस (इंटीग्रेटेड पावर डेपलॅपमेंट स्कीम) के नाम से एक योजना लांच की थी।
विज्ञापन


जिसका मकसद आईपीडीएस में चयनित कस्बों की बिजली व्यवस्था को हाईटेक करते हुए पूरे कस्बे में एबी केबल से लेकर घर-घर बिजली के मीटर लगवाना, बिजली के सारे खंभों को जीपीएस मैपिंग पर लाकर यहां हो रही बिजली की चोरी पर पूरी तरह से नियंत्रण पाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए पूरे मंडल से 42 टाउन चयनित किए गए थे। जिसमें अकेले 18 कस्बे करनैलगंज, परसपुर, कटराबाजार, बालपुर, खरगूपुर, धानेपुर, इटियाथोक, मनकापुर, मसकनवा, गौरा चौकी, बेलसर, खोरहंसा, चिस्तीपुर, नवाबगंज, वजीरगंज, कटरा शिवदयालगंज, दुर्जनपुरघाट व तरबगंज गोंडा से आईपीडीएस टाउन में चुने गए थे।

जिसमें से टाउन एरिया खरगूपुर व कटराबाजार में दो नए बिजलीघर बनाए जाने की योजना को पावर कारपोरेशन ने मंजूरी दे दी है। जिसका काम जल्द ही यहां चालू हो जाएगा। हालांकि इन दोनों टाउन एरिया में पहले से ही 33 केवी क्षमता के दो बिजलीघर चालू है।

लेकिन नए बिजलीघर बनाए जाने के पीछे कारपोरेशन की मंशा बिजली के लोड को डायवर्ट करते हुए कस्बे में रह रहे लोगों को अच्छी बिजली मुहैया कराना है। बिजलीघर के लिए जमीन की तलाश अधिकारी पूरी कर चुके हैं।

अधिशाषी अभियंता अशोक यादव की मानें तो खरगूपुर में जहां 33 केवी का बिजली घर बना है, उस परिसर में 33 केवी के दूसरे बिजलीघर के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। जबकि कटरा बाजार में पंचायत भवन के पास की जमीन उन्हें मिल गई है। जिसपर जल्द ही बिजली घर का काम चालू करा दिया जाएगा। दोनों बिजली घरों का काम तकरीबन 3-3 करोड़ की लागत से होना है।

अब शहर में होंगे 5 बिजली घर
5 साल पहले तक गोंडा शहर में केवल दो बिजलीघर हुआ करते थे, झंझरी और आवास विकास। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला, वैसे-वैसे बिजलीघर और बिजली के उपभोक्ता भी बढ़ते चले गए। पांच साल पहले तक पूरे शहर में केवल 27 हजार बिजली उपभोक्ता थे, लेकिन अब इनकी संख्या अकेले शहर में ही 75 हजार का आंकड़ा छूने को है।

जबकि उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही सिविल लाइन और बड़गांव दो नए बिजलीघर भी बढ़ गए। वहीं हाल में फैजाबाद रोड पर पूरे शिवा बख्तावर में भी बिजली घर को लेकर जमीन फाइनल हो गई है। जिसपर जल्द ही 33 केवी के नए बिजली घर निर्माण का काम चालू हो जाएगा। हालांकि शहर में एक और बिजली घर लखनऊ रोड पर बनना प्रस्तावित है, पर इसके लिए कारपोरेशन के लोग अभी तक जमीन की तलाश नहीं कर पाए हैं।


लखनऊ रोड पर बिजली घर के लिए अब तक दर्जनों जमीनें देखी जा चुकी हैं। लेकिन कोई भी जमीन बिजली घर निर्माण के लिए सुटेबुल नहीं है। कारपोरेशन को शहर के दो किलोमीटर एरिया में ही ऑन रोड जमीन चाहिए, जो नहीं मिल रही है। इस काम में प्रशासन के लोग उनके साथ हैं। जैसे ही जमीन मुहैया हो जाती है। वह आगे की कार्रवाई चालू कर देंगे।
-आरके श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed