प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जल्द मिलेंगे 1700 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश के आश्वासनों के बाद लंबे अरसे
जयराम रमेश के आश्वासन के बाद सूबे के अफसरों ने भी इसके लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
जयराम रमेश ने हाल ही में उन्नाव जिले का दौरा किया था। इस बीच प्रमुख
सचिव ग्राम्य विकास अरुण सिंघल ने उनसे मुलाकात कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क
योजना से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की थी।
रमेश ने
पीएमजीएसवाई के लिए स्वीकृत 3400 करोड़ रुपये में से आधी रकम जल्द जारी
कराने और बुंदेलखंड में सड़कों के चयन के लिए मानक शिथिल करने जैसी मांगों
पर सहमति जताई थी।
इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने रमेश के आश्वासन के
हिसाब से कार्यवाही के लिए दिल्ली में प्रयास तेज कर दिया है।
250 की आबादी पर बुंदेलखंड में बनें गांव
केंद्रीय
मंत्री के सामने बुंदेलखंड में बसावटें दूर-दूर और आबादी घनत्व कम होने की
वजह से सड़कों के चयन में मुश्किलों का भी मामला उठा।
बताया गया कि राज्य
के अन्य क्षेत्रों की तरह 500 की आबादी पर संपर्क मार्गों के लिए सड़कों के
चयन संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में 500 की आबादी की बजाय 250 की आबादी
पर सड़कों के चयन की मांग की गई।
मंत्री ने मांग को तर्कसंगत मानते हुए इस
पर विचार का आश्वासन दिया है। इसके लिए 424 करोड़ रुपये की जरूरत होगी।